Happy Birthday Madhuri Dixit: अपनी एक मुस्कान से लाखों दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित आज अपना 55 वां जन्मदिन (Madhuri Dixit Birthday) मना रही हैं। माधुरी का जन्म 15 मई 1967 में मुंबई के मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत सिर्फ 17 साल की उम्र में कर दी थी। करियर के शुरुआती दिनों में माधुरी के नाम से ही फिल्में चला करती थीं। माधुरी एक्टिंग के साथ लोगों के दिलों में अपने डांस को लेकर भी एक खास जगह बना चुकी हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर उनकी बेहतरीन फिल्मों के बारें में जानते हैं।
Madhuri Dixit की फिल्मों पर एक नजर:
बता दें कि माधुरी ने 1984 में हितेन नाग द्वारा निर्देशित ‘अबोध’ के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, लेकिन 1988 में आई फिल्म ‘तेजाब’ के साथ उन्होंने लोगों के दिल में जगह बनाई। माधुरी दीक्षित आज भले ही उम्र में 55 का आंकड़ा पार कर गईं हों, लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं।
साजन

फिल्म में माधुरी दीक्षित, सलमान खान और संजय दत्त बतौर मुख्य कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म की स्टोरी से लेकर गाने तक को फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म को लॉरेंस डिसूजा ने डायरेक्ट किया था।
खलनायक

इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, जैकी श्राफ और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म उस दौर की बड़ी हिट साबित हुई थी। यह फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी।
हम आपके हैं कौन

हम आपके हैं कौन को भला कौन नहीं जानता होगा। यह फिल्म 90 के दशक की मशहूर फिल्मों में से एक हैं। आज भी लोग इस फिल्म को बड़े ही प्यार से देखते हैं। यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, आलोक नाथ, रेणुका शाहने, रीमा लागू आदि मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
दिल तो पागल है

ये कहना गलत नहीं होगा कि माधुरी जिस फिल्म में रहती थी वह सुपरहिट हो जाती थी। हम आपके हैं कौन के बाद दिल तो पागल है, साल 1997 में रिलीज हुई जिसका निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे।
बेटा

फिल्म बेटा साल 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और अरुणा ईरानी लीड रोल में थे। फिल्म का गाना ‘धक धक करने लगा’ काफी मशहूर हुआ था और इसी गाने से माधुरी को धक-धक गर्ल का खिताब मिला। आज भी लोग उन्हें धक-धक गर्ल के नाम से ही जानते हैं।
पुकार

पुकार में माधुरी दीक्षित के साथ अनिल कपूर, नम्रता शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा, शिवाजी साटम और ओम पूरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी।
हम तुम्हारे है सनम

हम तुम्हारे है सनम साल 2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ शाहरुख खान, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, अतुल अग्निहोत्री और सुमन रंगनाथन, नजर आए थे। फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। बता दें कि देवदास में उनके किरदार के लिए आज भी जाना जाता है। वहीं भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2008 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

माधुरी दीक्षित की पर्सनल लाइफ
माधुरी की पर्सनल लाइफ के बारें में बात करें तो उन्होंने 1992 में डॉ. नेने से शादी कर ली थी। अपने करियर के दौरान ही माधुरी ने कैलिफोर्निया के सर्जन डॉ श्रीराम नेने से शादी करने का फैसला किया। 17 अक्टूबर 1999 को दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। सालों तक माधुरी बॉलीवुड से दूर रहीं। माधुरी और श्रीराम नेने के दो बच्चे हैं- अरिन और रयान।
यह भी पढ़ें:
- Madhuri Dixit अपनी 22वीं Marriage Anniversary पर पति श्रीराम नेने के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
- ‘Kabhi Eid Kabhi Diwali’ से सामने आया Salman Khan का फर्स्ट लुक, फिल्म में बेहद अलग लुक में दिखेंगे भाईजान