इटली में शादी रचाने के बाद हनीमून मनाकर लौटे विरुष्का ने मुंबई आकर भारतीय सितारों को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। इस मौके पर भारतीय खिलाड़ियों सहित फिल्मी और राजनीतिक जगत के कई दिग्गज पधारे थे। उन्हीं में से कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने पार्टी में चार चांद लगा दिया। पार्टी में कहीं किसी का अलग लुक देखने को मिला तो कुछ लोग इतने खूबसूरत लग रहे थे कि बस लग रहा था कि पार्टी में बिजली की जरूरत ही नहीं है। इन सबके अलावा दोनो जोड़ी विराट और अनुष्का बड़े प्यारे लग रहे थे। दोनों बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहने हुए थे और जोड़ी नं 1 लग रहे थे।
विराट ने व्हाइटन एंड ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है। वहीं अनुष्का एक खूबसूरत लहगें में दिखीं। इसमें क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंचे। इसमें रविन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा और वीरेन्द्र सहवाग पहुंचें। इनके अलावा साइना नेहवाल और जयदेव उनदकट भी दिखे। विराट और अनुष्का एक शख्स के साथ नजर आ रहे हैं, जिसकी मौजूदगी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। ये शख्स था गयान सेनानायके. सेनानायके श्रीलंकन क्रिकेट टीम के प्रशंसक हैं और वे वर्तमान में भारत दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम के साथ आए हुए हैं।
अनुष्का-विराट की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने शिरकत करके पार्टी में चार चांद लगा दिए। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी और बेटी अंजली के साथ रिसप्शन में पहुंचे। डिजाइनर सब्यासाची ने अपने इंस्टाग्राम पेज से अनुष्का के लहंगे के डिजाइन और उसकी खासियत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अनुष्का के पहने लहंगे के बारे में लिखा- स्मोकी ग्रे कलर के टच वाले इस लहंगे पर ऑरगैंजा के फूल बने हुए हैं, जिन्हें सिल्वर धागे और सीक्वन टेक्स्चर पर बुना गया है। वहीं, लहंगे के साथ दुपट्टे को लखनऊ के पुरस्कार विजेता कारीगरों ने बनाया है।