सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है। आपको बता दें कि बीते 28 दिनों से लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती है। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॅास्पिटल में एडिमट किया गया था। कुछ दिन पहले खबर आई थी की लता जी की तबीयत में सुधार हो रहा है पर अब खबर है कि उनकी हालत नाजुक हो गई है जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर में शिफ्ट किया गया है। फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
Lata Mangeshkar हेल्थ अपडेट
लता मंगेशकर के हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी बताया था कि उन्होंने लता जी का इलाज कर रहे डॉ. प्रतिभा से बात की और उन्होंने कहा कि गायिका बोल रही हैं और ठीक हो रही हैं। वहीं लता मंगेशकर के हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए डॅा समधानी ने बताया कि, डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले ने उनके हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि, दीदी के जल्द ठीक होने के लिए घर पर शिव भगवान के रुद्र बिठाए हैं और पूजा पाठ की जा रही हैं।मीडिया से बात करते हुए आशा भोसले बताया, “हम सभी को दीदी की सलामती और जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। वो हमारे परिवार में सबकी मां जैसी हैं। उनके घर पर शिव भगवान के रुद्र बिठाए हैं और उनके ठीक होने के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं।”
डॅाक्टर्स डेली लता की सेहत की जानकारी देते हैं। हाल ही में खबर फैली थी कि लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ गई है। जिसपर लता जी का इलाज कर रहे हैं डॅा. प्रतीक समधानी ने बताया था, कि ये सारी खबरें झूठी है आप कोई भी इन अफवाहों पर ध्यान न दें।
यह भी पढ़ें:
- Lata Mangeshkar अभी भी ICU में भर्ती, परिवार ने कहा- रोज-रोज उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी देना मुश्किल है
- ICU में Lata Mangeshkar, बॉलीवुड सेलेब्स ने मांगी जल्द ठीक होने की दुआ, कहा- ‘पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है’