स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित (Lata Mangeshkar Corona Positive) हो गई हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीज कैंडी (Breach Candy) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली खबर के अनुसार लता मंगेशकर को कोरोना के हल्के लक्षण हैं लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टरस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा। उनकी उम्र 92 साल है जिससे संक्रमण का खतरा अधिक है।
Lata Mangeshkar ICU में भर्ती

उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी भतीजी रचना ने बताया कि लता मंगेशकर को कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के चाहने वाले उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्दी स्वस्थ्य होने के लिए दुआ कर रहे हैं।
Lata Mangeshkar के लिए फैंस कर रहे हैं दुआ

फैंस के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि लता जी जल्दी रिकवर कर रही हैं। उन्हें गंभीर लक्षण के कारण नहीं बल्कि उम्र अधिक होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीजेपी के पूर्व मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की कामना की है। लता मंगेशकर जी को जल्दी स्वास्थ्य लाभ हो यही देश के सभी नागरिकों की इक्षा है। गेट वेल सून लता जी #LataMangeshkar
जाहिर है देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक कई बॉलीवुड हस्तियां कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटें में 1,68,063 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 277 लोगों की मौत हुई है। 69,959 लोग पिछले 24 घंटें में कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में अभी एक्टिव मामलों की संख्या 8,21,446 हो गयी है।
संबंधित खबरें:
- Urfi Javed ने पहनी ऐसी T-Shirt जिसे देख हैरान हुए लोग, हाथ में दिखी श्रीमद्भगवद्गीता
- Vamika हुईं एक साल की, Virat Kohli और Anushka Sharma की हैं जान