बॅालीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) को लेकर एक बड़ी खबर खबर सामने आई है। जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal injuried) दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Jubin Nautiyal को आई गंभीर चोटें
जुबिन के साथ ये हादसा सीढ़ियों से गिरने से हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जुबिन को गंभीर चोटें आई हैं। जुबिन नौटियाल की कोहनी टूट गई हैं। इसके अलावा उनके सिर, पसलियों और माथे पर भी चोट लगी है। जुबिन के दाएं हाथ में बहुत ज्यादा चोट लगी है जिसके बाद उनके दाएं हाथ का ऑपरेशन होना है। बता दें कि जुबिन ने कई सुपरहिट को आवाज दी है। जुबिन के आवाज के लोग दीवानें हैं। जब से फैंस ने उनके चोट लगने की खबर सुनी है तब से उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

जुबिन नौटियाल का हाल ही में नया गाना ‘तू सामने आए’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में उनके साथ योहानी भी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:
Hansika Motwani के हाथ में रची सोहेल कथुरिया के नाम की मेहंदी, तस्वीरें हुई लीक
फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग के बाद उमराह करने मक्का पहुंचे Shah Rukh Khan, वायरल हुई तस्वीरें