‘जोधा अकबर’ फेम एक्ट्रेस Manisha Yadav का निधन, पीछे छोड़ गई एक साल का बेटा

0
815
'जोधा अकबर' फेम एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन, पीछे छोड़ गई एक साल का बेटा

टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ (Jodha Akbar) में सलीमा बेगम का रोल निभा चुकीं एक्ट्रेस मनीषा यादव (Manisha Yadav) का निधन हो गया। मनीषा यादव की को-स्टार परिधि शर्मा (Paridhi Sharma) ने इस बात की जानकारी दी। अभी तक एक्ट्रेस के निधन का कारण पता नहीं चल पाया है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक मनीषा यादव का निधन ब्रेन हैमरेज के कारण हुआ है।

मनीषा के संपर्क में नहीं थीं परिधि

परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी मनीषा यादव की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘ये खबर दिल तोड़ने वाली है। आरआईपी मनीषा यादव।’ परिधि शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हमारे शो के ऑफ एयर हो जाने के बाद मैं उनसे लगातार संपर्क में नहीं थी, लेकिन हम लोगों का एक वॉट्सऐप ग्रुप है। जिसका नाम मुगल है और इस ग्रुप में वो सभी एक्ट्रेसेस हैं जो शो में बेगम थीं। इस ग्रुप के जरिए हम लोग संपर्क में रहते हैं और अगर किसी को अपने से जुड़ी कुछ जरूरी बात शेयर करनी हो तो हम ग्रुप पर करते थे। कल मुझे इस ग्रुप के जरिए इस खबर के बारे में पता चला और मैं शॉक्ड रह गई।’

आपको बता दें मनीषा यादव साल 2020 में मां बनी थी उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। इस जुलाई एक्ट्रेस ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था।  परिधी ने बताया कि मनीषा न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं, बल्कि हमेशा एनर्जी से भरपूर रहती थीं। उनके निधन की खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं सबसे ज्यादा दिल को परेशान करने वाली बात ये है कि मनीषा का करीब एक साल का बेटा है।

यह भी पढ़ें: Pakistan के मशहूर कॉमेडियन Umer Sharif का Germany में निधन

Sidharth Shukla को गुजरे बीत गया 1 महीना, फैंस बोले: वो हमारे दिलों में जिंदा हैं और हमेशा रहेंगे…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here