Hrithik Roshan नए लुक में आए नजर, ‘दाढ़ी के साथ आखिरी फोटो’ कहकर एक्टर ने दिए ये हिंट्स!

ऋतिक हैंडसम एक्टर्स में गिने जाते हैं। 48 साल के उम्र में भी उनकी फिटनेस देखने लायक है। ऋतिक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

0
202
Hrithik Roshan
Hrithik Roshan नए लुक में आए नजर

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऋतिक हैंडसम एक्टर्स में गिने जाते हैं। 48 साल के उम्र में भी उनकी फिटनेस देखने लायक है। ऋतिक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। वहीं इस बीच अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा हैं।

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan

Hrithik Roshan ने शेयर किया पोस्ट

ऋतिक ने अपने इस लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कल रात, दाढ़ी के साथ भी आखिरी पोस्ट।’ बता दें कि इस पोस्ट के जरिए अभिनेता ने बताया कि फिल्म विक्रम वेधा से जल्द ही उनका नया लुक सामने आएगा। ऋतिक रोशन के इस पोस्ट को देखते ही फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनकी पोस्ट ने इंटरनेट पर आग लगा दी और इसे सिर्फ 4 घंटे में 1.6 मिलियन से अधिक लाइक्स मिले।

https://www.instagram.com/p/CeAiODovPFw/

बताते चले कि ऋतिक अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते है। हाल ही में करण के बर्थडे पार्टी में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद को एक साथ देखा गया था। ऋतिक और सबा को बेहद रोमांटिक अंदाज में करण जौहर की पार्टी में देखा गया। दोनों हाथ थामे नजर आए थे। कपल ब्लैक आउटफिट्स में काफी प्यारे लग रहे थे। मीडिया को पोज देते समय ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड को जमकर निहारते दिखे। सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और सबा आजाद की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan

बता दें कि ऋतिक को अक्सर उनकी कथित गर्लफ्रेंड Saba Azad के साथ स्पॉट किया जाता है, लेकिन अभी तक दोनों ने अपने साथ होने की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की हैं। इस बीच ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक विक्रम वेधा में सैफ अली खान के साथ दिखाई देंगे, जहां सैफ विक्रम की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे तो वहीं ऋतिक वेधा की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा ऋतिक दीपिका के साथ आने वाली फिल्म फाइटर में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:

Saba Azad का हाथ थामकर करण जौहर की पार्टी में पहुंचे Hrithik Roshan, वायरल हुए रोमांटिक फोटोज

Bollywood News Updates: 21 साल की बंगाली एक्ट्रेस Bidisha De Majumdar ने किया सुसाइड, पढ़ें Entertainment से जुड़ी सभी खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here