विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की बेटी वामिका कोहली (Vamika Kohli) आज एक साल की हो गई हैं। आज के एक साल पहले 11 जनवरी 2021 में अनुष्का ने अपनी बेटी को जन्म दिया था। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं। दोनों बेटी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। पर फैंस वामिका की झलक का इंतजार कर रहे हैं। दोनों बेटी के चेहरे को छुपा कर तस्वीर शेयर करते हैं।
Vamika की एक झलक के लिए फैंस कर रहें हैं इंतजार

बेटी का चेहरा छुपाने पर कपल का कहना है कि दोनों अपनी बेटी की निजता की रक्षा कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि वामिका आम जीवन का लुत्फ उठाएं। इसलिए हाल ही में विराट कोहली ने मीडिया से अनुरोध किया था कि वे उनकी बेटी को कैमरे से दूर रखें।
ये वो पहली तस्वीर है जिसे अनुष्का शर्मा ने शेयर कर बेटी का नाम बताया था। उन्होंने कहा था कि वामिका के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। साथ ही पोस्ट में अनुष्का-विराट ने अपने फैंस को शुभकामनाएं देने के लिए आभार भी जताया था।

विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम अपने नाम के पहले अक्षर पर रखा। वामिका का अर्थ देवी दुर्गा से भी है। दोनों अक्सर बेटी के साथ लंच और मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं।
Vamika विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस को लगती हैं Cute

कभी वामिका पापा विराट कोहली के साथ लंच करती हुईं नजर आती हैं तो कभी पिता को मैदान में छक्के लगाते हुए देखती हैं। पर फैंस वामिका को नहीं देख पाते हैं।
वामिका की तस्वीरों को विराट या अनुष्का जब अपने अकाउंट पर शेयर करते हैं तो फैंस लाइक, कमेंट की बरसात कर देते हैं। दोनों के फैंस का कहना है कि वामिका बहुत ही क्यूट हैं।
वामिका सिर्फ एक साल की हैं, मगर अबतक वो कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं। हर वक्त बेटी के साथ विराट या अनुष्का रहते ही हैं।
संबंधित खबरें:
- जब ‘रजनीगंधा’ बनाने वाले Basu Chatterjee को कमलेश्वर की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आयी
- Kabir Khan ने कंफर्म किया Salman Khan की बजरंगी भाईजान का सीक्वल, टाइटल का नाम होगा ‘पवन पुत्र भाईजान’