Happy Birthday Prabhas: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के ‘बाहुबली’ कहे जाने वाले अभिनेता प्रभास आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर 43 साल के हो गए हैं। प्रभास का पूरा नाम प्रभास राजू उप्पलपति है। उनकी साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहती हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में हुआ था। प्रभास की अभी तक शादी नहीं हुई है। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है।
Happy Birthday Prabhas: 6000 से ज्यादा लड़कियों ने की थी शादी की मांग
बाहुबली के हिट होने के बाद प्रभास की लोकप्रियता बढ़ी। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक बाहुबली के बाद प्रभास को 6000 से ज्यादा लड़कियों ने शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन प्रभास ने उन सभी लड़कियों को रिजेक्ट कर दिया।हालांकि अब उनका नाम कृति सेनन से जोड़ा जा रहा है।
बता दें कि प्रभास का नाम कई बार ‘देवसेना’ यानी अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा गया है। हालांकि बाद में ऐसी खबरें भी आईं कि दोनों का किसी वजह से ब्रेकअप हो गया। दोनों स्टार्स ने बाहुबली से पहले भी कई फिल्मों में साथ काम किया था। फिलहाल प्रभास और अनुष्का ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा।
एक्टिंग नहीं इस फील्ड में काम करना चाहते थे
प्रभास एक्टिंग की जगह होटल बिजनेस करना चाहते थे। वह भी एक इंजीनियर है। श्री चैतन्य कॉलेज, हैदराबाद से उन्होंने बी. टेकअप किया। लेकिन फिलहाल वह अभिनय के क्षेत्र में काम कर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
उन्होंने फिल्म ईश्वरी से डेब्यू किया था
प्रभास ने फिल्म ‘ईश्वर’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने ‘राघवेंद्र’, ‘वर्षम’, ‘योगी’, ‘एक निरंजन’, ‘रिबेल’, ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’, बाहुबली: द कन्क्लूजन, राधे श्याम जैसी फिल्मों में काम किया। अब जल्द ही उनकी फिल्म आदिपुरुष दर्शकों के सामने आएगी। इस फिल्म में प्रभास के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन, सैफ अली खान भी लीड रोल प्ले करेंगे। निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
‘Adipurush’ का नया पोस्टर किया शेयर
प्रभास का जन्मदिन मनाते हुए, ओम राउत ने अपने सोशल मीडिया पर एक शक्तिशाली संदेश के साथ फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए ओम राउत ने लिखा, “मिल्वूनी वानरसेना राजा राम प्रगताला। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम। 🙏” इस पोस्टर में प्रभास मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के रूप में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को प्रभास ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
संबंधित खबरें: