
Hansika Motwani Wedding Album: साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल कुथरिया शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इनकी प्री-वेडिंग और शादी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस लगातार हंसिका की वीडियो और तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं।

आखिरकार साउथ से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी, सोहेल कथुरिया की दुल्हनियां बन गई। हंसिका पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थी। लगातार इनके प्री-वेडिंग और शादी के फंक्शन की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। इस कपल ने जयपुर के अरावली पहाड़ियों के बीच मुंडोता फोर्ट में रॉयल फील के साथ शादी की है।
Hansika Motwani Wedding Album: हंसिका और सोहेल की शादी की रस्में माता की चौकी से शुरू हुई है। पिछले हफ्ते ही मुंबई में इन्होंने माता की चौकी रखी थी जिसमें कपल लाल रंग के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रहे थे।


Hansika Motwani Wedding Album: बीते शुक्रवार को हंसिका के मेहंदी का फंक्शन था। इस दिन सूफी नाइट का भी आयोजन किया गया था। अपने मेहंदी फंक्शन में हंसिका ने टाई-डाई रेड सूट पहना था। वहीं, सूफी नाइट में सोहेल कुथारियाल गोल्डन शेरवानी में नजर आ रहे थे और उनके कॉम्प्लिमेंट देते हुए हंसिका ने भी हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडर्ड शरारा पहना हुआ था। सूफी नाइट में कपल ने खूब जमकर डांस भी किया था।


Hansika Motwani Wedding Album: इस बीच कपल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई थी। इस फंक्शन में कपल ने येलो और व्हाइट कलर का फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहना था। इस लुक में हंसिका और सोहेल बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

Hansika Motwani Wedding Album: बीते शनिवार को संगीत का ग्रैंड फंक्शन रखा गया था। इस दौरान हंसिका पिंक कलर के लहंगे में अप्सरा सी खूबसूरत लग रही थी। वहीं, सोहेल ने ब्लैक कलर की चिकन प्रिंट शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।
Hansika Motwani Wedding Album: रविवार को यह कपल शादी के बंधन में बंध चुका है। इस दौरान कपल से फैंस की नजर ही नहीं हट रही है। शादी में हंसिका ने हैवी एंब्रॉयडरी रेड लहंगा पहना था। इसके साथ हंसिका ने बहुत ही लाइट ज्वैलरी कैरी किया था जो इनको लुक को कंप्लीट कर रहा था। वहीं, हंसिका के दूल्हे राजा सोहेल कथुरिया भी ऑफ व्हाइट गोल्डन वर्क की शेरवानी में काफी जंच रहे थे।
संबंधित खबरें:
Salman Khan ने पूरी की ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ की शूटिंग, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
शादी के 18 साल बाद पेरेंट्स बने अपूर्व और शिल्पा, दिया नन्ही परी को जन्म