Grammy Awards 2023: संगीत की दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार ग्रैमी अवॉर्ड 2023 का आयोजन इस साल लॉस एंजिल्स में हुआ। संगीत के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह अवॉर्ड संगीतप्रेमियों के लिए बेहद खास जगह रखता है। इस साल भारत के रिकी केज को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह उनका तीसरी ग्रैमी अवॉर्ड है। ट्वीट कर उन्होंने यह सम्मान भारत को समर्पित किया।

Grammy Awards 2023: बता दें कि दुनियाभर के कई संगीत कलाकारों को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। भारतीय मूल के जाने माने म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने तीसरी बार यह अवॉर्ड जीतकर देश का मान बढ़ाया है। उन्हें यह सम्मान स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ मिला है। यह अवॉर्ड ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए बेस्ट इमर्सिव ऑडियो एल्बम की श्रेणी में मिला है।
Grammy Awards 2023: बता दें कि इससे पहले साल 2022 में रिकी केज ने डिवाइन टाइड्स के लिए अपना दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। साल 2015 में उन्होंने अपनी एल्बम ‘विंड्स ऑफ समसारा’ के लिए पहला ग्रैमी अपने नाम किया था। रिकी केज ने ट्वीट कर यह खुशी साझा करते हुए तस्वीरें शेयर की। जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है और मैं यह पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं।
Grammy Awards 2023: अब तक मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स
Grammy Awards 2023: रिकी केज का जन्म साल 1981 में उत्तरी कैरोलिना में हुआ। वह आधे पंजाबी और आधे मारवाड़ी हैं। रिकी ने कन्नड़ फिल्मों के लिए भी संगीत कंपोज किया है। उन्होंने लगभग 30 से ज्यादा देशों में 100 से भी अधिक अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।
बता दें कि भारत की मशहूर सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी अनुष्का शंकर भी गैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई थी। इसके अलावा अमेरिका की मशहूर सिंगर बियॉन्से ने भी ग्रेमी अवॉर्ड जीता। बियॉन्से अब तक 30 से अधिक अवॉर्ड जीतकर रिकॉर्ड बना चुकी हैं।
यह भी पढ़ें..
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि, सैंड आर्टिस्ट ने दी अनोखी श्रद्धांजलि