Golden Globe Awards 2023 ‘RRR’ के ‘Naatu Naatu’ ने जीता बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड

0
175
RRR
Golden Globe Awards 2023: 'RRR' के 'Naatu Naatu' ने जीता बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड

Golden Globe Awards 2023: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने अमेरिका में चल रहे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। फिल्म RRR के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका में हो रहा है।

Golden Globe Awards 2023
Golden Globe Awards 2023

Golden Globe Awards 2023: अवॉर्ड लेते हुए भावुक हुए म्यूजिक कंपोजर

अमेरिका में चल रहे इस गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में राजामौली, राम चरण तेज और जूनियर NTR पहुंचे। अवॉर्ड म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावाणी ने लिया। इस दौरान वो सभी कलाकारों का शुक्रिया अदा करते हुए वे भावुक हो गए। दरअसल, एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ दो कैटगरी के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई है। पहला नॉन इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन।

RRR

फिल्म की स्टोरी है काफी हटकर

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में ना़टू-नाटू के अलावा 14 और सॅान्ग थे। बता दें कि मूवी आरआरआर दो क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण) और कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर) के जीवन पर आधारित है। दोनों किरदारों के अलावा फिल्म में बॉलीवुड के एक्टर अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, एलिसन डूडी, रे स्टीवेन्सन आदि सहायक की भूमिका में हैं।आरआरआर आमिर खान की ‘दंगल’ और प्रभास की ‘बाहुबली-2’ के बाद आरआआर 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी इंडियन फिल्म भी बन गई है। फिल्म को 550 करोड़ रुपये के विशाल बजट पर बनाया गया।

यह भी पढ़ें:

RRR On OTT: SS Rajamoli की फिल्म ‘RRR’ ओटीटी पर होगी रिलीज!

‘Adipurush’ के डायरेक्टर ओम राउत ने शेयर किया फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो, भगवान राम के अवतार में नजर आए Prabhas

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here