Rajkummar Rao के रिसेप्शन में पहुंचे CM Manohar Lal Khattar, कपल को दिया आशीर्वाद

0
432
Weeding Pictures of Rajkummar Rao and Patralekha
Wedding Pictures of Rajkummar Rao and Patralekha

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और फिल्म City Lights से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ करने वाली अभिनेत्री पत्रलेखा (Patralekha) ने 15 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी कर ली। शादी में दोनों का परिवार शामिल हुआ था। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बिच दोनों के रिसेप्शन की तस्वीर भी सामने आ गई है जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाला खट्टर (Haryana CM Manohar Lal Khattar) दिख रहे हैं।

चंडीगढ़ में की शादी

राजकुमार राव और पत्रलेखा की रिसेप्शन पार्टी में मनोहर लाल खट्टर कपल को अपना आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। जो तस्वीर सामने आई है उसमें मनोहर लाल खट्टर, राजकुमार राव और पत्रलेखा दिख रही हैं।

दोनों ने चंडिगढ़ स्थित ओबेरॉय सुखविलास में सात फेरे लिए। दोनों के प्यार की चर्चा पूरे बॉलीवुड में चल रही थी। दोनों ने लंबे इंतजार के बाद एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। दोनों एक दूसरे को पूरे 11 साल डेट किया था। दोनों की शादी की तस्वीरों को देख फैंस फिदा हो रहे हैं। पत्रलेखा का दुल्हनियां अवतार और राजकुमार राव का सिल्क में कुर्ता पजामा लोगों का ध्यान खींच रहा है।

चुनरी है खास

पत्रलेखा ने अपने जिंदगी के सुनहरे अवसर पर सब्यासाची की रेड कलर की बुटी साड़ी पहनी, जिसपर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी हुई है। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने एक स्पेशल चुनरी को भी पेयरअप किया।

पत्रलेखा के वेडिंग आउटफिट में सबसे खास उनकी चुनरी है। यह कोई आम चुनरी नहीं है। इसे पत्रलेखा ने खास तौर पर डिजाइन करवाया है। चुनरी पर राजकुमार राव के लिए बंगाली भाषा में खास मैसेज लिखा हुआ है।

11 साल का प्यार

पत्रलेखा ने अपनी चुनरी पर लिखवाया था- ‘अमर पोरन भौरा भालोबासा अमी तोमे सोमोरपोन कोरिलम’, जिसका हिंदी में मतलब है- ‘प्यार से भरे इसे दिल के साथ, मैं खुद को तुम्हें सौंपती हूं।

इस दिन की खुशियों को फैंस के साथ राजकुमार राव ने शेयर करते हुए लिखा, 11 साल के प्यार, फन, मस्ती, दोस्ती, जान, आत्मा, बेस्ट फ्रेंड और अपने सबकुछ के साथ मैंने शादी कर ली। इस खुशी से बड़ी मेरे लिए कोई खुशी नहीं है। खुद को तुम्हारा पति कहते हुए बहुत खुशी हो रही है पत्रलेखा।

यह भी पढ़ें:

Rajkummar Rao और Patralekha ने 11 साल के प्यार के बाद की शादी, देखें तस्वीरें

रोमांटिक सगाई के साथ शुरू हुआ Rajkumar Rao और Patralekhaa की शादी का जश्न, आज लेंगे सात फेरे!