Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी 2022 को 11 बजे संसद में अपना चौथा बजट पेश किया। मोदी सरकार का ये 10वां बजट था। बजट में सरकार ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी (Cryptocurrency) की कमाई का 30 फीसदी हिस्सा सरकार को देना होगा। टैक्स पेयर के लिए कुछ भी नहीं दिया गया। आम बजट 2022-23 में आम जनता को कुछ नहीं मिला और इस बजट से केंद्र के दोस्तों को फायदा होने वाला है। ऐसा विपक्षी पार्टियों का कहना है। वहीं Actor, Critic & Trade Analyst कमाल आर खान (Kamaal R. Khan) ने बजट को जुमला बताया है।
Budget 2022: कमाल ने किया ट्वीट

कमाल राशिद खान हर मुद्दे पर एक्सपर्ट बन जाते हैं। चाहे चुनाव यो फिर कंगना रनौत की बयान बाजी कमाल सभी विषयों पर अपनी राय पेश करते हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कमाल आर खान ने बजट पर भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा भाजपा के 7 साल के शासन में भारत की उपलब्धि यह है कि अब बजट भी जुमला बन गया है। 100 नए कार्गो टर्मिनल और 400 नई ट्रेनें। मैडम जी ने 1000 नए टर्मिनल और 4000 नई ट्रेनों की घोषणा करदी होती है, 100 स्मार्ट सिटी की तरह! जब करना ही नहीं है तो ऐलान करने में क्या जाता है।
इसके बाद कमाल ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि कॉरपोरेट टैक्स घटा और आम आदमी के टैक्स में कोई कमी नहीं। मतलब ये वाके ही सूटबूट की सरकार है!
सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकॉर्ड

बजट में शिक्षा क्षेत्र को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गईं हैं। वहीं सरकार ने क्रिप्टो करेंसी पर घोषण की है कि इसकी कमाई का 30 फीसदी सरकार को देना होगा। नागरिकों की सुविधाओं के लिए E-Passport भी जारी किया जाएया। पर देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर सरकार ने कोई खास राहत नहीं दी है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने 2021-22 बजट 2 फरवीर को 34,83,236 लाख करोड़ का पेश किया था। इस साल केंद्र ने 39.45 लाख करोड़ का पेश किया है। मोदी सरकार का ये 10वां और निर्मला सीतारमण का 4था बजट है। देश के इतिहास में सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। मोराराजी देसाई ने 1962-69 के दौरान वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 10 बजट पेश किए थे, उसके बाद पी चिदंबरम (9), प्रणब मुखर्जी (8), यशवंत सिन्हा (8) और मनमोहन सिंह (6) थे।
संबंधित खबरें:
- Budget 2022: केंद्र का बजट महाभारत के Arjun और Dronacharya के लिए है, Ekalavya के लिए नहीं-Mallikarjun Kharge
- Union Budget 2022: आम बजट में क्या हुआ सस्ता और महंगा, पढ़ें यहां