स्टार प्लस के देशभक्ति थीम पर बेस्ड सिंगिंग रियलिटी शो ‘दिल है हिंदुस्तानी’ का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। रैपर बादशाह, सुनिधि चौहान और प्रीतम इस शो में जज की भूमिका निभाएंगे।

इस सीजन में कुछ हटके होगा, मजा दुगना होगा और एक नई सदस्य इस शो से जुड़ेंगी।

जी हां, अब शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा भी शो का हिस्सा बनेंगी। रेखा इस शो बतौर सेलेब्रिटी जज बनकर नजर आएंगी। मेकर्स के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि तीन जज के साथ मशहूर एक्ट्रेस रेखा को शो में सितारों की चमक बढ़ाने के लिये लिया गया है।

उनके इस शो में होने से ‘दिल है हिंदुस्तानी 2’ में अलग तरह का माहौल बनेगा। ऐसी खबर के बाद इस शो का पूरा क्रू उनसे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। साथ ही उनके मनोरंजन की हदों और उन्हें किस तरह के टैलेंट की तलाश है, उसे देख पाएंगे।

अपनी खूबसूरती और सौम्यता के लिये मशहूर रेखा, आज भी इंडियन सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपने पूरे करियर में एक अदाकारा रहने वाली रेखा का संगीत से बेहद लगाव है। वह बड़ी फिल्मों और उस दौर के कुछ सदाबहार गानों का हिस्सा भी रही हैं।

इसके दूसरे सीजन का लक्ष्य बॉलीवुड के म्युज़िक लवर्स को एक मंच पर साथ लाना और ‘दिल से देसी’ होने का जश्न मनाना है। ऐसे में जब दूसरे सीजन की बात आई है तो इस शो के मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

आपको बता दें दिल है हिंदुस्तानी के सीजन 2 में दर्शक ग्लैमर और एंटरटेनमेंट की भरपूर चमक देख सकेंगे। रेखा शो ‘सुपर डांसर्स’ में भी नजर आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here