सुरों की देवी और भारत रत्न लता मंगेशकर का आज 91वां जन्मदिवस है। लता मंगेशकर का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में 28 सितम्बर 1942 को हुआ था। लता फिल्म इंडस्ट्री में 75 साल से अधिक समय से सक्रिय हैं। 36 भाषाओं में 50 हजार से भी अधिक गीत गाते हुए लता ने जो मुकाम हासिल कर लिया है। भारतीय पार्श्व गायन में कोई इसके करीब भी नहीं पहुंच पाता है। उनके रिकॉर्ड ही ऐसे -ऐसे हैं कि फिल्मी दुनिया के कई काल के गायक-गायिका इससे पार नहीं पा सकते।

लता के हजार से भी अधिक गाने हैं जो लोगों की जुबा पर रहते हैं। हम आप को लता मंगेशकर के 10 सबसे हिट गाने के बारे में बताएगें

10 हिट गाने

  • “ये कहां आगए हम” गाना फिल्म सिलसिला का है जो कि 14 अगस्त 1981 को रीलिज हुई थी। फिल्म में रेखा और अमिताभबच्च अहम भूमिका में थे। ये सदा बहार गाना है जिसे लोग हमेशा सुनना पसंद करते हैं।
  • वो जो हसीना, नाम की फिल्म 1 जुलाई 1983 में आई थी इस फिल्म का गाना “लग जा गले” सुपरहिट गाना है। लोग अभी भी इसे सुनना पसंद करते हैं। फिल्म में मिथुन चक्रर्वती और प्रेमा नारायण अहम भूमिका में थी।
https://www.youtube.com/watch?v=TFr6G5zveS8&list=RDTFr6G5zveS8&start_radio=1
  • “अजीब दास्तां है” ये गाना फिल्म दिल अपना और प्रीत पराई का है जो कि 4 मार्च 1960 में आई थी। इस फिल्म में मीना कुमारी और राज कुमार ने काम किया है। गाना बहुत ही खूबसूरत है इसे लोग अभी भी बेहद पसंद करते हैं।
  • “तेरे बिन जिंदगी से कोई” ये गाना सुचित्रा सेन और संजीव कुमार पर फिल्माया गया है। फिल्म का नाम आंधी है जो कि 13 फरवरी 1975 में आई थी। ये गाना भी एवर ग्रीन है।
  • “यारा सीली-सीली” इस सुंदर गाने को डिंपल कपाड़िया और विनोद खन्ना पर फिल्माया गया है। फिल्म का नाम लेकिन है। जो कि 11 अक्टूबर 1991 को आई थी।
  • “ये गलियां ये चौबारा” गाना फिल्म प्रेम रोग का है जो कि 30 जुलाई 1982 में आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे हैं। गाना काफी प्यारा है। उस समय का मशहूर गाना था।
https://www.youtube.com/watch?v=CSp1l3qZfkc
  • क्रांती फिल्म 1981 में आई थी इस फिल्म का गाना “जिंदगी की ना टूटे लड़ी” बहुत ही शानदार गाना है। फिल्म में हेमामालिनि और दिलीप कुमार मुख्य किरदार में हैं।
  • “डफली वाले डफली बजा” फिल्म सरगम का ये गाना ऋषि कपूर और जया प्रदा पर फिल्माया गया है। फिल्म 1979 में आई थी।
  • “एक राधा एक मीरा” ये गाना राम तेरी गंगा फिल्म का है इसमें ऋषि कपूर और गुमशुदा अभिनेत्री मंदाकिनी ने जलवा बिखेरा है। फिल्म भी काफी हिट रही।
https://www.youtube.com/watch?v=GE4P7QKwRVU
  • 1968 में आई फिल्म सरस्वतीचंद्र का एक गाना है जिसके आज कई वर्जन निकल गए हैं “फूल तुम्हें भेजा है खत में” गाना आज भी नया ही लगता है। इसमें नूतन और रमेश देव अहम किरदार में हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=WtU389r6uys

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here