Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ जल्द ही नए सीजन के साथ वापस आ रहा है। हर बार की तरह इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। अब इसी बीच सलमान खान की फीस को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है। कुछ दिनों पहले खबर आ रही थी कि सलमान बिग बॅास होस्ट करने के लिए 1000 करोड़ की डिमांड की है।

Bigg Boss 16: Salman Khan ने वसूली मोटी रकम
वहीं हाल ही में आई खबरों के मुताबिक मेकर्स सलमान को इस सीजन होस्ट करने के लिए 800 करोड़ दे रहे हैं। क्रिटिक और ओवरसीज सेंसर बोर्ड के सदस्य उमैर संधू ने सोशल मीडिया पर बताया कि सलमान खान ने बिग बॉस 16 होस्ट करने के लिए इस बार 800 करोड़ में डील फाइनल की है। बता दें कि कुछ दिनों पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था सलमान ने बीबी मेकर्स से 1050 करोड़ की डिमांड की है। बिग बॅास 15 के फीस की बात करें तो इस सीजन के लिए सलमान को 350 मिले थे।

नया सीजन ऑन एयर होने से पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते है बिग बॅास 16 के बारे में सबकुछ जिसे आपको जानने की जरूरत है।
Bigg Boss 16 कब होगा शुरू ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Bigg Boss 16‘ का प्रीमियर अक्टूबर 2022 से होगा। यह शो रोजाना रात 10:30 बजे प्रसारित होगा और वीकेंड में इसका प्रसारण रात 9 बजे किया जाएगा। नए सीजन को लेकर कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए है। जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी, मुनव्वर फारूकी, शिवांगी जोशी, माही विज को अप्रोच किया गया है। हालांकि अब तक किसी भी सेलेब्स का नाम कंफर्म नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें:
Bigg Boss 16: जानिए कब शुरू होगा Salman Khan का शो ‘बिग बॉस 16’ ?
Good Luck Jerry Twitter Review: जेरी बन चमकीं Janhvi Kapoor, लेकिन फिल्म में मसाले की कमी