कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) अपनी प्रेगनेंसी को काफी एंजॉय कर रही हैं। भारत सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया आने वाले बच्चे को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर खुशी शेयर करते रहते हैं। बेबी बंप के साथ भारती के चेहरे का ग्लो भी बढ़ता जा रहा है। भारती बेबी बंप के साथ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती रहती हैं। भारती ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट कराया है जिसमें उनका चेहरा चांद का टुकड़ा लग रहा है। प्रेगनेंसी के 8वें महीने में भारती का चेहरा चमक रहा है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Bharti Singh का मुखड़ा लगा रहा चांद का टुकड़ा

भारती सिंह ने जलपरी के अवतार में फोटोशूट कराया है जिसमें उन्होंने बैंगनी रंग का रफल्ड ड्रेस कैरी किया है। तस्वीर में लाफ्टर क्वीन बेबी बंप को पकड़े हुए दिख रही हैं।

खुले बालों के साथ भारती सिंह ने हल्का मेकअप किया है। इनके इस लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें धूम मचा रही हैं।

भारती ने तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा आने वाली बच्चे की मां…भारती आंख बंद कर के बेबी बंप को महसूस कर रही हैं।

भारती सिंह की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार लाइक्स और कमेंट की बौछार कर रहे हैं। भारती के फोटेशूट को देख फैंस काफी खुश हैं।

बॉलीवुड के सितारे भी भारती की तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही बधाई भी दे रहे हैं। भारती इस तस्वीर में अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ दिख रही हैं।

विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- सास ससुर के साथ डिनर डेट पर पहुंची Katrina Kaif, Vicky Kaushal भी आए नजर
- Anushka Sharma ने छोड़ा अपना प्रोडक्शन हाउस, भाई को बनाया मालिक