Bhabhi Ji Ghar Par Hai: नई Anita Bhabhi ले रही हैं एक शो के लिए इतनी फीस, जानकर उड़ जाएंगे होश

हाल ही में नई अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली 'विदिशा' का सेट पर जोरदार स्वागत किया गया। विदिशा को 22 मार्च के एपिसोड में पहली बार दिखाया गया है।

0
714
Bhabhi Ji Ghar Par Hai
Bhabhi Ji Ghar Par Hai

Bhabhi Ji Ghar Par Hai: टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में से एक ‘भाभी जी घर पर हैं’ शो कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। लोग इस शो के हर कलाकारों को बेहद पसंद करते हैं। शो ने हाल ही में अपने शो के ऑन-एयर होने के सात साल पूरे किए हैं। लेकिन शो में अनीता भाभी का किरदार एक बार फिर से बदला जा चुका है। एंड टीवी पर आने वाले इस पॉपुलर शो में अनीता भाभी के रोल में अब एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव (Vidisha Shrivastava) आ गई हैं।

Bhabi Ji Ghar Par Hai
Bhabi Ji Ghar Par Hai

हाल ही में विदिशा का सेट पर जोरदार स्वागत किया गया। विदिशा को 22 मार्च के एपिसोड में पहली बार दिखाया गया है। बता दें कि शो में यह तीसरी अनीता भाभी हैं। सबसे पहले सौम्या टंडन अनीता भाभी के रोल में नजर आई थीं। उनके बाद इस रोल में नेहा पेंडसे को लिया गया और अब इस रोल को विदिशा श्रीवास्तव करेंगी। मजेदार बात ये है कि ‘भाभीजी घर पर हैं’ में विदिशा श्रीवास्तव की एंट्री होते ही शो के सभी लीड फीमेल कास्ट के फीस के चर्चे होने लगे हैं।

Bhabi Ji Ghar Par Hai
Bhabhi Ji Ghar Par Hai

Bhabhi Ji Ghar Par Hai: अंगूरी भाभी से भी ज्यादा फीस ले रही हैं ‘गोरी मेम

ऐसा कहा जा रहा है कि शो में विदिशा, अनीता भाभी के किरदार के लिए काफी मोटी रकम ले रही हैं। उनकी फीस अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे से ज्यादा है। अनीता भाभी (Anita Bhabi) शो के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक हैं और लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। रिपोर्ट की मानें तो विदिशा श्रीवास्तव ‘अनीता भाभी ‘ के रोल के लिए हर एपिसोड 55 हजार रुपए फीस ले रही हैं।

Bhabi Ji Ghar Par Hai
Bhabhi Ji Ghar Par Hai

वहीं ‘भाभी जी घर पर हैं’ (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) शो में सबसे ज्यादा फीस विभूति नारायण मिश्रा की है। विभूति नारायण मिश्रा के किरदार निभाने वाले कालाकार का नाम आसिफ शेख (Aasif Sheikh) है। वह हर एक एपिसोड के 70 हजार रुपए लेते हैं।

Bhabi Ji Ghar Par Hai
Bhabhi Ji Ghar Par Hai

अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) हर एक एपिसोड के 40 हजार रुपए लेती हैं। शुभांगी अत्रे से पहले अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे निभाती थीं। हालांकि शिल्पा की मेकर्स से अनबन हो गई और बाद में उनकी जगह शुभांगी अत्रे को लिया गया।

Bhabi Ji Ghar Par Hai
Bhabhi Ji Ghar Par Hai

रोहिताश गौड़ (Rohitashv Gaur) इस शो में मनमोहन तिवारी के रोल में काम कर रहे हैं। वह प्रति दिन के शो के 60 हजार रुपए लेते हैं। उन्होंने 2001 में फिल्म वीर सावरकर से करियर की शुरुआत की थी।

Bhabi Ji Ghar Par Hai
Bhabhi Ji Ghar Par Hai

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here