Anushka Shetty Birthday: साउथ इंडियन एक्ट्रेस Anushka Shetty ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। अनुष्का शेट्टी की नई फिल्म को Mahesh Babu P डायरेक्ट करेंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है और इसका निर्माण यूवी क्रिएशंस (UV Creations) द्वारा किया जाएगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा की। Instagram पर उन्होंने लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाओं और प्यार के साथ, मुझे आप सभी के सामने अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। मेरी अगली फिल्म के निर्देशक #MaheshBabuP हैं और UV Creations के साथ है। हमेशा मुस्कुराइए। हमेशा हमेशा के लिए।”
इससे पहले शेट्टी यूवी क्रिएशंस की 2013 की तेलुगु एक्शन “मिर्ची” और 2018 की थ्रिलर “भागमती” में भी दिख चुकी हैंं।
अनुष्का शेट्टी हुईं 40 साल की
अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1981 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। उनके पिता का नाम ए.एन. विट्ठल शेट्टी और माता का नाम प्रफुल्ला है और उनके दो बड़े भाईयों का नाम गुणरंजन शेट्टी और साई रमेश शेट्टी है। अनुष्का ने बैंगलोर के माउंट कार्मेल कॉलेज से कंप्यूटर एप्लीकेशन की पढ़ाई की थी। अनुष्का शेट्टी 2005 से तमिल और तेलुगु मूवी में काम कर रही हैं। राजामौली की ब्लॉकबस्टर “बाहुबली” फिल्म फ्रेंचाइजी में देवसेना की भूमिका निभाने के बाद वो पूरे देश में स्टार बन गईं थी ।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के बॉलीवुड में 52 साल, शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर