बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की नई फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’  का टीज़र रिलीज़ हो गया है। इस फिल्म में पहली बार सोनम अपने पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।  इस फिल्म में अनिल कपूर पहली बार अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ काम करते नजर आयेंगे।

फिल्म के टीजर की शुरुआत में अनिल कपूर की फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ का फेमस गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा चल रहा है। फिर कहानी शुरू होती है 2018 से, जहां सोनम सोनम कपूर की आवाज में कहा जाता है ‘ट्रू लव के रास्ते में कोई न कोई स्यापा होता ही होता है। अगर न हो तो लव स्टोरी में फील कैसे आएगी’।

सोनम कपूर ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। सोनम ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा, ‘प्यार में स्यापा नहीं किया, तो क्या प्यार किया’। वहीं अनिल कपूर ने ‘प्यार तब भी था और अब भी है, लेकिन अब स्यापा हो गया’ लिखते हुए टीज़र को शेयर किया।

वहीं टीज़र शेयर करने से पहले सोनम कपूर ने ट्विटर पर फैन्स के साथ शेयर किया था। इस पोस्टर में सोनम शरमाती हुई नजर आ रही हैं।

इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली धार कर रही हैं। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अनिल और सोनम के अलावा जूही चावला भी होंगी। इसके अलावा फिल्म में राजकुमार राव भी होंगे जो फिल्म में सोनम कपूर के लवर का रोल प्ले करेंगें। फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह पहली बार होगा जब सोनम कपूर और अनिल कपूर पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे।