Amaal Mallik से फैंस मिलने की कर रहें हैं जिद, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ “WE WANT TO MEET AMAAL”

0
681
Amaal Mallik
Amaal Mallik

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) को म्यूजिक इंडस्ट्री में 17 जनवरी को 8 साल पूरे गए थे। अमाल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म जय हो के गाने नैना से की थी। इस खुशी के मौके पर Amaalians मतलब अमाल मलिक के फैंस उनसे मिलने की जिद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर “WE WANT TO MEET AMAAL” ट्रेंड कर रहा है। फैंस कह रहे हैं कि अमाल हम से मिल नहीं सकते हैं लेकिन वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात तो जरूर कर सकते हैं।

8 साल की उम्र से ही गाना गाने वाले अमाल मलिक के गाने की हर कोई तारीफ करता है। फैंस तो उनके दीवाने हैं। 16 जून 1991 में मुंबई में जन्मे अमाल मलिक से मिलने के लिए फैंस ट्वीट कर रहे हैं।

Amaal Mallik के फैंस की जिद

Amaal Mallik
Amaal Mallik

हमे अमाल से मिलना है।

अमालियन्स की जिद..

हर गाना शानदार..

मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शुक्रिया..

मिलने के बाद पता नहीं मैं कैसा रिएक्ट करूंगी..

बता दें कि Amaal इस खास दिन को हिमाचल में सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें अमाल अपने फैंस से बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अमाल ने कैप्शन में लिखा- Celebrating 8 Years of Me & My Music ♥️🎵 आज अमाल ने इंडस्ट्री में 8 साल पूरे कर लिए है तो आइए इस मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।

अमाल गानों के साथ कई विज्ञापनों के जिंगल में काम किया है। जिनमे अमूल, वोडाफोन, होर्लिक्स, रिलेक्सो, जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। हाल ही में अमाल Tu Mera Nahi गानें में नजर आए थे। अमाल हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार सरदार मलिक के पोते, और अनु मलिक के भतीजे हैं। खास बात ये है कि अमाल की फैमिली भी संगीत से ताल्लुक रखती हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here