Alia Bhatt के नए ‘कन्यादान’ Advertisement पर मचा बवाल, Alia ने कन्यादान की परंपरा पर उठाया था सवाल

0
664
alia bhatt
आलिया भट्ट नए advertisement में दुल्हन के रुप में

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt)  को हाल ही में एक ब्रैंड (Brand) के लिए दुल्हन बने देखा गया है। इस विज्ञापन (Advertising) में आलिया अपने होने वाले पति के साथ मंडप में बैठी दर्शकों को अपने दिल की बात बता रही हैं। इस दौरान वह पूछती हैं कि शादी के बाद ‘कन्यादान’ की रस्म क्यों? एक्ट्रेस कन्यादान (kanyadaan) की पुरातन परंपरा पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं। जो इंटरनेट पर कुछ लोगों को पसंद नहीं आया है। 

https://www.instagram.com/p/CT7NZY8gMjh/

वीडियो में आप देख सकते हैं।  कि वह अपने परिवार के हर एक सदस्य के बारे में बताती हैं कि वो उन्हें कितना प्यार करते हैं। इसके बाद वह पूछती हैं। कि उनके परिवार ने उन्हें इतना प्यार करने के बावजूद हमेशा पराया हिस्सा क्यों माना है। वह कहती हैं “क्या मैं केवल दान की जाने वाली वस्तु हूँ? जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आलिया भट्ट के नए Advertising पर उठा सवाल

यूजर्स का कहना है कि हलाला और ट्रिपल तालक जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ उतनी ज्यादा जागरूकता नहीं फैलाई जाती है। लेकिन हिंदू परंपराओं के खिलाफ खूब बोला जाता है। वहीं, यूजर्स का ये भी कहना है। कि यही बॉलीवुड बेटियों को पराया धन बताते हुए फिल्में बनाता है। और फिर इसे हिन्दू धर्म से जोड़ कर समाज सुधारक की भूमिका में आ जाता है।

https://twitter.com/wokeflix_/status/1439125708060590080?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1439157130582396933%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fmovie-masti%2Fnews-from-bollywood%2Falia-bhatt-targeted-by-social-media-users-for-her-kanyadaan-advertisement-video%2Farticleshow%2F86343743.cms

Advertising को कई लोगों ने सहारा भी

कई लोगों ने इस सोच और पहल को जमकर सराहा है, एक यूजर ने लिखा-‘ये सचमुच एक खूबसूरत एड है। और जितनी भी लाइनें आलिया ने बोली हैं, वे सच हैं। हर लड़की को ये बात महसूस होती है। कभी न कभी। इस एड को सुनने और देखने के बाद हर लड़की को अच्छा लगेगा। और हम कोशिश करेंगे कि ऐसा हकीकत में भी हो।’ वही एक अन्य फैन ने कमेंट किया बहुत अच्छा लगा कन्यादान शादी का महत्व है।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की फैमिली का हिस्सा बनीं आलिया भट्ट!

IIFA 2017: शाहिद कपूर को बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड