Akshay Kumar की मां Aruna Bhatia का निधन, एक्टर ने लिखा इमोशनल पोस्ट

0
578

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) का निधन (Death) हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। अक्षय की मां काफी समय से बीमार चल रही थी। लंबी बीमारी के बाद अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख इस खबर की जानकारी दी है। अक्षय ने अपनी मां के नाम इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।

अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा- वो मेरा अहम हिस्सा थीं। आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है। मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गई हैं। मैं आपकी दुआओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।

https://www.instagram.com/p/CTi9v8ToZ-d/?utm_source=ig_web_copy_link

अक्षय की पोस्ट देख उनके फैंस उन्हें सांत्वाना दे रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड सितारों ने भी शोक जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर लोग मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। लोग लगातार ट्वीट, पोस्ट शेयर कर इस दुख की घड़ी में अक्षय के साथ रहने की बात कह रहे हैं।

बता दें कि, एक्टर की मां की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। उनका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार की शाम को अरुणा भाटिया को मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वे आईसीयू में भर्ती थीं। उनकी हालत काफी खराब बताई जा रही थी। मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद अक्षय कुमार लंदन से तुरंत मुंबई लौटे थे। एक्टर लंदन मे अपनी फिल्म सिंडरेला की शूटिंग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर धूम मचा रही लेडी अक्षय कुमार, गाने से हुई मशहूर

एलोपैथी पर बाबा रामदेव का फूटा गुस्सा, अक्षय कुमार का वीडियो शेयर कर डॉक्टर्स पर साधा निशाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here