‘Sooryavanshi’ के प्रमोशन की देरी में Akshay Kumar के फैंस हुए नाराज, ट्विटर पर ट्रेड करवाया WAKE UP ROHIT SHETTY

0
492
akshay-kumar-Sooryavanshi-
‘Sooryavanshi’ के प्रमोशन की देरी में Akshay Kumar के फैंस हुए नाराज, ट्विटर पर ट्रेड करवाया WAKE UP ROHIT SHETTY

कोरोना (Corona) महामारी के कारण पिछले दो साल से लाखों लोगों का नुकसान हुआ है। लेकिन अब थिएटर्स के खुलने की खबर सुन कर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक हर कोई खुश है। हाल ही में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा- ‘इंटरवल हुआ खत्म, अब शो का समय! सूर्यवंशी इस दिवाली 5 नवंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। आओ हमारे साथ जश्न मनाएं।

फैंस ने कहा जागो रोहित शेट्टी

#बैकटूसिनेमा’ फिल्म के रिलीज में 17 दिन रह गए हैं,  लेकिन फिल्म का प्रमोशन अभी तक शुरु नही हुआ है। ऐसे में फैंस प्रमोशन का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब जबकि रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है, फैंस फिल्म के जोरदार प्रमोशन के इंतजार में हैं। जिस वजह से अक्षय के फैंस ट्विटर पर WAKE UP ROHIT SHETTY ट्रेंड कर रहे हैं।

बता दें, कुछ ही दिनों पहले ही अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह ने  प्रोमो रिलीज किया था, वहीं अब फैंस का कहना है कि सूर्यवंशी इतनी बड़ी फिल्म है। और इसका प्रमोशन अभी तक चालू हो जाना चाहिए। अक्षय कुमार फिल्म में एक एटीएस पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। वही ट्रेलर में अजय देवगन सिंघम और रणवीर सिंह सिंबा के किरदार में नजर आ रहे हैं। सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar ने किया ‘Sooryavanshi’ की रिलीज डेट का ऐलान, कहा- ‘इंटरवल हुआ खत्म’

Sidharth Shukla और Shehnaaz Gill का फर्स्ट लुक Habit आउट, फैंस को आ रहा खूब पसंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here