सालों तक दुनियाभर के बच्चों के दिलों पर राज करने वाले बच्चों के सुपर हीरो बैटमैन अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां 60 की दशक में बच्चों के पसंदीदा टीवी शो बैटमैन में बैटमैन का किरदार निभाने वाले हीरो एडम वेस्ट ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एडम वेस्ट का शुक्रवार देर रात अमेरिका के लॉस एंजिलिस में निधन हो गया। 88 वर्षीय एडम ल्यूकेमिया नामक ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे।

एडम की मौत के बाद उनके ट्विटर एकाउंट पर उनके मौत के बारे में जानकारी दी गई। ट्वीट में कहा गया कि बीती रात एडम का निधन हो गया। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे।

एडम की मौत के बाद उनके परिवार ने कहा, ‘एडम स्वयं को हमेशा एक फाइटर के रूप में देखते थे, अपने फैंस को पॉजिटिव तौर पर प्रेरित करते थे। वह हमेशा हमारे हीरो रहेंगे’।

बैटमैन एडम वेस्ट का जन्म सन् 1928 में अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1950 में ‘हवाई’ से की थी। इसके बाद वो धीरे-धीरे नई कामयाबियों की सीढ़ियां चढ़ते चले गए।

दरअसल, इस सुपर हीरो का चलन 1940 के दशक से अमेरिका से ही शुरू हुआ और धीरे-धीरे पूरे दुनिया में फैल गया जोकि आज भी बरकरार है। 60 के दशक में एडम वेस्ट को बैटमैन के रूप में नई और बड़ी पहचान मिली। उनका एबीसी शो 1966-1968 तक चला था। आखिरी बार उन्हें  साल 2002 में एक एनिमेटेड कॉमेडी ‘Family Guy’ में देखा गया था। इन दिनों वह वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here