Amaal Mallik ने इंडस्ट्री में पूरे किए 8 साल, हिमाचल में कर रहे हैं सेलिब्रेट

0
271
Amaal Mallik
Amaal Mallik ने सिंगिग में पूरे किए 8 साल

म्यूजिक कंपोजर-सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने अपनी सिंगिग और बॅालीवुड में 8 साल पूरे कर लिए है। उनके गाने की हर कोई तारिफ करता है अमाल ने इतनी छोटी उम्र में जो कुछ भी हासिल किया है वो वाकई में काबिल ए तारिफ हैं। हिन्दी सिनेमा में अमाल ने कई हिट गानें गाए है जो कि आज भी सभी का फेवरेट बना हुआ हैं।

Amaal Mallik
Amaal Mallik

Amaal Mallik ने सिंगिग में पूरे किए 8 साल

अमाल इस खास दिन को हिमाचल में सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें अमाल अपने फैंस से बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अमाल ने कैप्शन में लिखा- Celebrating 8 Years of Me & My Music ♥️🎵 आज अमाल ने इंडस्ट्री में 8 साल पूरे कर लिए है तो आइए इस मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।

अमाल मलिक एक म्यूजिक कंपोजर-सिंगर है जिनका जन्म 16 जून 1991 में मुंबई में हुआ था। अमाल हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार सरदार मलिक के पोते, और अनु मलिक के भतीजे हैं। खास बात ये है कि अमाल की फैमिली भी संगीत से ताल्लुक रखती हैं। अमाल को बचपन से ही गानें का शौक था और उन्होंने महज आठ साल की उम्र में ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था।

अमाल के पढ़ाई की बात करे तो उन्होंने ग्रेजुएशन ऐन.एम कॉलेज मुंबई से की है। और उन्होंने संगीत की शिक्षा त्रिन्टी कॉलेज ऑफ़ म्यूजिक लंदन से की है। आपको बता दें कि अमाल ने अपने करियर की शुरुआत बहुत छोटे से ही कर दी थी।

download 90 1

दसंवी पास करने के बाद से ही वह सिंगरों को असिस्ट करने लगे थे। इसके बाद अमाल ने साल 2008 से 2011 तक प्रीतम के साथ काम किया था अब बात अगर बॅालीवुड की करे तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जय हो के गाने नैना से की थी। उसके बाद तो उन्होंने कई विज्ञापनों के जिंगल में काम किया। जिनमे अमूल, वोडाफोन, होर्लिक्स, रिलेक्सो, जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। हाल ही में अमाल tu mera nahi गानें में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here