64th Grammy Awards 2022: भारत में कब, कहां और कैसे देखें ग्रैमी अवॅार्ड लाइव, यहां जानिए

0
457
Grammy Awards 2022
64th Grammy Awards 2022

64th Grammy Awards 2022: संगीत उद्योग का सबसे बड़ा अवॅार्ड शो ग्रैमी अवॅार्ड इस साल लास वेगास में 3 अप्रैल को आयोजित किया गया। इस बार का शो काफी दिलचस्प है क्योंकि इस बार कुछ बड़े गायकों को आठ पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है। ग्रैमी पुरस्कार के नॅामिनेशन की लिस्ट पिछले साल नवंबर में सामने आई थी। दरअसल, 64 वें ग्रैमी अवॅार्ड शो मूल रूप से 31 जनवरी को होने वाला था लेकिन कोरोना को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। नीचे देखें आप भारत में ग्रैमी अवॅार्ड शो लाइव कब और कहां देख सकते हैं।

Grammy Awards 2022: भारत में ग्रैमी पुरस्कार 2022 कब देखें?

लास वेगास में एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरिना 3 अप्रैल को 64 वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कारों की मेजबानी करेगा। इंडिया में 4 अप्रैल को सुबह 5.30 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

th 3
Grammy Awards 2022

भारत में ग्रैमी पुरस्कार 2022 कहां देखें?

संयुक्त राज्य अमेरिका में दर्शकों के लिए सीबीएस (CBS) पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। दूसरी ओर, भारतीय सोनी लिव ऐप के माध्यम से ग्रैमी पुरस्कारों को लाइव देख सकते हैं। इसे 4 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे से शुरू होने वाले ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

Grammy Awards 2022
Grammy Awards 2022

जानकारी के लिए बता दें कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 (Grammy Awards) को पोस्‍टपोन कर दिया गया था। इसका आयोजन 31 जनवरी को होना था। ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ने इसे स्थगित करने के बारे में बताते हुए कहा था कि, ‘कोरोना के नए Omicron वेरिएंट के बढ़ते प्रकोप के चलते हमें यह कदम उठाना पड़ रहा हैं’। आगे उन्होंने कहा था कि, शो हमारे लिए बहुत जरुरी है इसलिए इसके नई डेट का जल्द से जल्द अनाउंसमेंट की जाएगी। बता दें कि पिछले साल भी ग्रैमी अवॉर्ड्स को पोस्‍टपोन किया गया था।

यह भी पढ़ें:

गुडन्यूज! कॉमेडियन Bharti Singh बनी मां, दिया बेटे को जन्म

Bhojpuri New Song: Akshara Singh के नए गाने ‘सैयां के बुलेट’ ने मचाया तहलका, डांस देखकर दीवाने हुए फैंस