Akhilesh Yadav Resigns Lok Sabha: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं सपा सांसद आजम खान ने भी सासंद पद छोड़ दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी साल हुए यूपी विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत हासिल की। बता दें कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से लोकसभा सांसद थे। अब उन्होंने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने के लिए सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है।
भाजपा के लिए प्रमुख चुनौती रहे हैं Akhilesh Yadav
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए प्रमुख चुनौती रहे हैं। उनकी पार्टी ने 403 विधानसभा सीटों में से 111 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटें जीतने में सफल रही। हालांकि, महत्वपूर्ण राज्य के नतीजे आने के एक दिन बाद, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के प्रदर्शन से पता चला है कि भाजपा की सीटें कम हो सकती हैं। 2017 में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 325 सीटें जीती थीं।

शुक्रवार, 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ की होगी ताजपोशी
वहीं योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए एक भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। 37 साल में यह पहली बार है जब राज्य में कोई मुख्यमंत्री लगातार कार्यकाल के लिए लौटा है। बताते चलें कि यादव अन्य मामलों के अलावा राज्य में नौकरियों के मुद्दे पर भाजपा और योगी आदित्यनाथ के अथक आलोचक रहे हैं। उन्होंने कोरोनो वायरस से निपटने के लिए सत्ताधारी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया था और चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के साथ हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था।
संबंधित खबरें…
- Kashmir Files को लेकर बोले Akhilesh Yadav- अगर यह फिल्म बन सकती है तो लखीमपुर फाइल्स भी बन सकती है
- MLA या MP, आखिर Akhilesh Yadav किस सदन की चुनेंगे सदस्यता?
- UP Election Result Reaction: हार के बाद Akhilesh Yadav ने किया ट्वीट, कहा- हमने दिखा दिया भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है