West Bengal Board Exam 2022: West Bengal Council Of Higher Secondary Education (WBCHSE) की ओर से कक्षा 12वीं की रिवाइज्ड डेटशीट जारी कर दी गई है। यह डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट wbchse.nic.in पर जारी की गई है। जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 2 अप्रैल से 27 अप्रैल तक जारी रहेगी। परीक्षा की तारीखों में संशोधन आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के उपचुनावों के कारण किया गया है।

West Bengal Board Exam 2022: 6 से 15 अप्रैल के बीच नहीं होंगी परीक्षाएं
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बताया की परीक्षा की डेटशीट में संशोधन आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के उपचुनावों के कारण किया जा रहा है। पहले परीक्षा 26 अप्रैल को समाप्त होने वाले थे लेकिन अब परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल तक किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि 6-15 अप्रैल के बीच कोई परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

West Bengal Board Exam 2022: Class 12th Date Sheet
West Bengal Class 12 Exam Dates | Subject |
April 2, 2022 | Bengali (A) |
April 4, 2022 | Bengali (B) |
April 5, 2022 | Healthcare, Automobile, Organised Retailing, Security, IT, and ITES – Vocational Subjects |
April 16, 2022 | Mathematics |
April 18 | Economics |
April 19 | Computer Science |
April 20 | Commercial Law |
April 22 | Physics |
April 23 | Statistics |
April 26 | Chemistry |
April 27 | Biology |

West Bengal Board Exam 2022 Schedule
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। ऐसा पहली बार नहीं है जब पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में संशोधन किया गया है। इससे पहले भी JEE Mains 2022 के कारण परीक्षा की डेटशीट में बदलाव किया गया था।
संबंधित खबरें:
- UP Board Exam 2022: आधा दर्जन बंदी जेल में बने परीक्षा केंद्र पर देंगे एग्जाम, बोर्ड मुख्यालय से लगेंगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी
- बोर्ड परीक्षाओं के कारण JEE Mains 2022 की तारीखों में बदलाव, दो चरणों में आयोजित होगी परीक्षा