UPSC CSE 2021 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है जिसमें Shruti Sharma ने नंबर 1 रैंक हासिल किया है। आपको बता दें ऑल इंडिया टॉपर श्रुति शर्मा के साथ कुल 23 उम्मीदवारों ने जामिया आरसीए से पढ़ाई की है जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। जामिया मिलिया इस्लामिया की Vice Chancellor Nazma Akhtar श्रुति शर्मा और उनके परिवार को बधाई देने उनके घर पहुंची हैं। कुलपति के साथ रजिस्ट्रार प्रो. नाजिम हुसैन अल जाफरी, आरसीए निदेशक प्रो. आबिद हकीम और पीआरओ अहमद अजीम भी श्रुति को बधाई देने उनके घर गए।

Shruti Sharma UPSC CSE 2021 Topper
रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर Shruti Sharma ने कहा कि उन्हें इस बात की तो पूरी उम्मीद थी कि वह यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर लेंगी लेकिन मेरिट सूची में टॉप पर अपना नाम देखकर वे हैरान हैं। श्रुति शर्मा भारतीय प्रशासन सेवा (IAS) से जुड़कर देश की सेवा करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस सफर में काफी परिश्रम और धैर्य की जरूरत होती है। आप धैर्य के साथ ही सफलता हासिल कर सकते हैं।

शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की है और पोस्ट-ग्रेजुएशन करने के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने एडमिशन लिया था लेकिन बाद में वह जेएनयू से बाहर हो गई और पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स का हिस्सा बनीं। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी (RCA) से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की।
UPSC CSE के अंतिम परिणाम में, महिला उम्मीदवारों ने सभी शीर्ष तीन स्थान हासिल किए हैं। अंकिता अग्रवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया और चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं इस साल यूपीएससी 2021 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के Residential Coaching Academy (RCA) से कुल 23 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
Sr. No. | Candidate Name | Roll Number | Rank |
1 | Shruti Sharma | 0803237 | 1 |
2 | Mini Shukla | 6903989 | 96 |
3 | Areeba Nomaan | 0811577 | 109 |
4 | Mohd. Suboor Khan | 0851623 | 125 |
5 | Vikalpa N. Vishwakarma | 641317 | 275 |
6 | Mohd. Saquib Alam | 2605873 | 279 |
7 | Vandana Meena | 0833887 | 331 |
8 | Nazish Umar Ansari | 6404515 | 344 |
9 | Ramteke Sudhakar | 6303875 | 358 |
10 | Shumaila Chaudhary | 0844663 | 368 |
11 | Mavis Abdul Karim Tak | 0506335 | 386 |
12 | Suvigya S Chandra | 0827313 | 394 |
13 | Md. Qamaruddin Khan | 879730 | 414 |
14 | Faisal Raza | 5806980 | 441 |
15 | Masoom Raja Khan | 6404830 | 457 |
16 | Tahseen Banu Dawadi | 0504688 | 482 |
17 | Shaikh Mohd Zaib Zakir | 6500901 | 496 |
18 | Priya Meena | 6505603 | 548 |
19 | Anwar Hussain | 1800124 | 600 |
20 | Raja Ratnam Golla | 6208297 | 609 |
21 | Yogendra Singh | 0800521 | 656 |
22 | Umesh Meena | 0861961 | 664 |
23 | Ankit Baraik | 4117418 | 667 |
संबंधित खबरें:
UPSC CSE Result 2021: Shurti Sharma ने यूपीएससी 2021 में मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट