UP Board Exam Paper Leak: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं की इंग्लिश की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि बलिया जिले में आज दोपहर 2 बजे होने वाले अंग्रेजी के पेपर के लीक होने के कारण बोर्ड ने 24 जिलों में परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है।
यह आदेश शिक्षा निदेशक एवं सभापति विनय कुमार पाण्डेय की ओर से जारी किया गया है जिसमें लिखा है कि जनपद बलिया में आज दिनांक 30-3-2022 की द्वितीय पाली में इण्टर मीडिएट की अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र के लीक की आशंका के दृष्टिगत 24 जनपदों में समस्त परीक्षा केन्द्रों की द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय सीएम योगी के आदेश पर लिया गया है।
UP Board Exam Paper Leak: दो सीरीज की परीक्षा का दोबारा होगा आयोजन
यूपी बोर्ड की ओर से यह जानकारी दी गई कि कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय की सीरीज-316 E-D तथा 316 E-I के प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका के कारण निम्नलिखित 24 जनपदों में परीक्षा रद्द की जा रही है। दरअसल, जिन जनपदों में परीक्षा रद्द की गई है वहां पर इन्हीं सीरीज के प्रश्न पत्रों का वितरण हुआ है।
UP Board Exam Paper Leak: इन जनपदों में रद्द हुई परीक्षा
- बलिया
- एटा
- बागपत
- बदायूं
- सीतापुर
- कानपुर देहात
- ललितपुर
- चित्रकूट
- प्रतापगढ़
- गोंडा
- आजमगढ़
- आगरा
- वाराणसी
- मैनपुरी
- मथुरा
- अलीगढ़
- गाजियाबाद
- शामली
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- जालौन
- महोबा
- अंबेडकरनगर
- गोरखपुर
UP Board Exam Paper Leak: बाकी जिलों में निर्धारित समय पर होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के इंग्लिश पेपर लीक के आशंका के कारण ऊपर दिए गए 24 जिलों की परीक्षा रद्द की गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार बाकी जिलों में कक्षा 12वीं के अंग्रेजी का पेपर अपने निर्धारित समय यानी 2 बजे से ही शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबरें: