UP Board Exam 2022: Uttar Pradesh Madhyamik Shikha Parishad (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड की डेटशीट जारी कर दी गई है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपनी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें देख सकते हैं। जारी किए गए डेटशीट के अनुसार 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 11 अप्रैल तक चलेंगी वहीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल तक जारी रहेंगी।

UP Board Exam 2022 Date Sheet कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं ।
- होम पेज पर Date Sheet के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां आपके सामने एक PDF खुलेगा।
- अंत में UP Board Exams 2022 Date Sheet डाउनलोड करें और इसका Print Out निकलवा लें।

UP Board 12th Exam Schedule
Date | Subject |
24 March | Hindi |
26 March | Geography |
28 March | Home Science |
30 March | Painting Art |
1 April | Economics |
4 April | Computer |
6 April | English |
8 April | Chemistry/ History |
11 April | Physical Education |
13 April | Maths/ Biology |
15 April | Physics |
18 April | Social Science |
19 April | Sanskrit |
20 April | Civics |

UP Board 10th Exam Schedule
Date | Subject |
24 March | Hindi |
26 March | Home Science |
28 March | Painting Art |
30 March | Computer |
1 April | English |
4 April | Social Science |
6 April | Science |
8 April | Sanakrit |
11 April | Maths |

सभी केन्द्रों पर होंगे सीसीटीवी कैमरा
इस साल, UP Board के कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें कक्षा 10वीं के लिए लगभग 27 लाख से अधिक छात्र और कक्षा 12वीं के लिए 23 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। यूपी बोर्ड ने कुल 8,373 परीक्षा केंद्र बनाए हैं और सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाएं गए हैं ताकि नकल को रोका जा सकें। परीक्षा का आयोजन सभी कोरोना गाइडलाइन्स के साथ किया जाएगा।
संबंधित खबरें:
- CISCE Board Exam: ISCE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं की Date Sheet जारी, यहां देखें परीक्षा का नया Schedule
- WBCHSE Board Exam: कक्षा 12वीं की Revised Date Sheet हुई जारी, यहां देखें अपनी परीक्षा की नई तारीख