Top Medical Colleges: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इसी के साथ उम्मीदवारों को अपने एडमिशन की टेंशन होने लगी है। नीट परीक्षा में अच्छे नंबर से सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को कोई परेशानी नहीं है लेकिन वहीं कम नंबर से पास होने वाले उम्मीदवारों को प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला लेना होगा। हालांकि, प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में कोर्स की फीस काफी ज्यादा होती है। लेकिन इस खबर में हम आपको देश के टॉप कॉलेजों के नाम बताएंगे जिससे आपकी जेब पर अधिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।
Top Medical Colleges: इन कॉलेजों को बनाएं अपना ऑप्शन
अगर आपका बजट 20 से 40 लाख रुपये है तो आप आसानी से देश के इन टॉप कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं। नीचे दिए गए लिस्ट में आपको कॉलेज की एनुअल फीस के बारे में जानकारी दी जा रही है।
S.No. | Top Medical Colleges Name | City | Fees |
1 | Christian Medical College & Hospital | Vellore | 1, 57, 880 |
2 | SDM College Of Medical Science & Hospital | Dharwad | 1,93, 746 |
3 | Mahatma Gandhi Institute Of Medical Sciences | Wardha | 7,12, 530 |
4 | Trichy SRM Medical College Hospital & Research Centre | Tiruchirappalli | 16, 84, 000 |
5 | Army Colleges Of Medical Sciences | New Delhi | 19, 44, 540 |
6 | Dayanand Medical College & Hospital | Ludhiana | 24, 25, 297 |
7 | St. John’s Medical College | Bengaluru | 28, 73, 000 |
8 | PSG Institute Of Medical Science & Research | Coimbatore | 34, 80, 000 |
9 | Chalmeda Anand Rao Institute Of Medical Sciences | Karimnagar | 39, 63, 000 |
10 | Christian Medical College | Ludhiana | 40,59, 365 |
नीट परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने वाले उम्मीदवारों को अब AIQ राउंड के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल कोर्स में एडमिशन को लेकर विशेषज्ञों ने अनुमान लगाते हुए स्कोर जारी किया है। आपको बता दें, जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी सीट पर एडमिशन लेने के लिए न्यूनतम 620 नंबर हासिल करने होंगे। वहीं, स्टेट कोटा की सीटों के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 590 तक स्कोर करना होगा।
साथ ही आपको बता दें, OBC वर्ग के लिए भी कट ऑफ लगभग जनरल के अनुसार ही रहेगी। SC/ST वर्ग के लिए 450 नंबर का अनुमान लगाया गया है, इतने नंबर पाकर वे सरकारी कॉलेज की सीटों के लिए योग्य होंगे।
संबंधित खबरें: