Top DU College For History Honors: कई छात्र Delhi University के कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए 12वीं से ही तैयारी करने लगते हैं। सभी चाहते हैं कि उन्हें अपने फेवरेट सब्जेक्ट में डीयू के टॉप कॉलेज में एडमिशन मिल जाएं। आर्ट्स के छात्रों में देखा गया है कि लगभग उनका फेवरेट सब्जेक्ट इतिहास (History) होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसको पढ़ते समय छात्र आसानी से चीजों की कल्पना कर सकते हैं, तो विषय को समझना आसान हो जाता है।
इस खबर में हम आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी के उन कॉलेजों के बारे में बताएंगे जिसमें इतिहास में बीए ऑनर्स (History BA Hons.) का अब तक का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।
Top DU College For History Honors: Lady Shri Ram College For Women

Lady Shri Ram College For Women को आर्ट्स के सभी कोर्स के लिए बेस्ट कॉलेज माना जाता है। हालांकि, यह कॉलेज ऑफ कैंपस है लेकिन फिर भी इसके अब तक के रिकॉर्ड की वजह से इसे नॉर्थ कैंपस के कॉलेज से कम नहीं माना जाता है। इस कॉलेज का कट ऑफ भी काफी ज्यादा रहता है जिसके लिए छात्रों को काफी मेहनत करनी पड़ती है।
Top DU College For History Honors: Stephen’s College

Stephen’s College अपने कैंपस के साथ साथ अपनी एजुकेशनल रिकॉर्ड के लिए भी जाना जाता है। इस कॉलेज के कई पूर्व छात्र (Alumni) आज भी देश के जाने माने चेहरे हैं। इस कॉलेज में एडमिशन भी कट ऑफ के आधार पर दिया जाता है, लेकिन यह कॉलेज अपना कट ऑफ खुद जारी करता है। इस कॉलेज के लिए भी छात्रों को अलग से रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है।
Top DU College For History Honors: Miranda House

Miranda House कॉलेज में एडमिशन का सपना लाखों छात्राओं का होता है क्योंकि यह कॉलेज अपने History Honors के कोर्स के लिए काफी पॉपुलर है।
Top DU College For History Honors: Indraprastha College For Women
Indraprastha College For Women नॉर्थ कैंपस में स्थित है। इस कॉलेज को इसके कैंपस और फैकल्टी के लिए हमेशा बेस्ट रिव्यू मिला है।
Top DU College For History Honors: Hindu College

Hindu College एक Coed. College है। यह कॉलेज छात्र और छात्राओं दोनों के बीच काफी प्रचलित कॉलेज है। इस कॉलेज की कट ऑफ हमेशा काफी ज्यादा रहती है क्योंकि यह कॉलेज काफी छात्रों का सपना है।
संबंधित खबरें: