SBI PO Mains Result 2021 घोषित कर दिया गया है। State Bank of India ने परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने Login Credentials भर के अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। SBI PO Recruitment से जुड़े अपडेट्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SBI PO Mains Result 2021 ऐसे करें चेक
चरण-1. सबसे पहले उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
चरण-2. होम पेज पर “Career” लिंक पर क्लिक करें।
चरण-3. अब एक नया पेज खुलेगा यहां “SBI PO Mains Result 2021” पर क्लिक करेें।
चरण-4. इसके बाद एक PDF खुलेगा यहां उम्मीदवार परिणाम चेक कर सकते हैं।
चरण-5. अंत में फाइल डाउनलोड करें और आगे के लिए उसका Print Out निकलवा कर रख लें।
फरवरी में आयोजित होगा Interview Round
SBI Mains Exam का आयोजन 2 जनवरी, 2022 को किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने Mains Exam उत्तीर्ण किया है वे Interview Round में उपस्थित होने के पात्र हैं। Interview Round का आयोजन फरवरी 2022 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। Interview के लिए Call Letter फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। वहीं, Final Result फरवरी या मार्च 2022 में घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
SBI Recruitment Exam 2022 का Admit Card हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड
Bank of Baroda Recruitment 2022 में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, यहां पढ़ें Eligibility Criteria