RRB NTPC Group D Controversy: रेलवे ने मानी छात्रों की मांग, जल्द जारी होगा परिणाम

RRB NTPC Group D Controversy: 15 जनवरी को आए RRB NTPC Level-1 परीक्षा के रिजल्ट में हुए स्कैम को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। इस पूरे मामले की जांच करने के लिए नई समिति का गठन किया गया था। इस मामले का फैलसा समिति ने छात्रों के पक्ष में लिया है।

0
372
RRB NTPC Group D Controversy
RRB NTPC Group D Controversy

RRB NTPC Group D Controversy: रेलवे एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर हुए विवाद के बाद रेल मंत्रालय ने मामले की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया था। समिति ने अब मामले की समीक्षा कर फैसला सबके सामने रखा है। Railway Recruitment Board ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी करते हुए यह बताया है कि छात्रों की सभी मांगे मान ली गई हैं। बोर्ड ने छात्रों के लिए राहत भरी खबर दी है कि अब भर्ती में तय सीटों से 20 गुना ज्यादा चयन किया जाएगा।

RRB-NTPC 2019 CBT-2

RRB NTPC Group D Controversy: जल्द जारी होगा एडिश्नल रिजल्ट

RRB NTPC Group D Controversy: रेलवे ने इस बात की भी जानकारी साझा की है कि जो भी छात्र पहले से NTPC परीक्षा में सफल हुए थे, उन्हें अब भी सफल माना जाएगा। बोर्ड की ओर से एडिश्नल रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है। प्रत्येक वेतन स्तर पर अलग CBT-2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, इसका मतलब CBT-2 परीक्षा में अब कुल 7 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे।

WhatsApp Image 2022 03 11 at 11.27.10 AM

RRB NTPC Group D Controversy: रेल मंत्री ने दी थी जानकारी

RRB NTPC Group D Controversy: 15 जनवरी को कई छात्रों ने उग्र प्रदर्शन कर रिजल्ट का विरोध किया था। यह प्रदर्शन काफी हिंसात्मक होने लग गया था। उम्मीदवारों का कहना था कि रेलवे ने एक ही उम्मीदवार को 10 पोस्ट के लिए सिलेक्ट किया है तो इसके अनुसार यदि वो उम्मीदवारों अपनी पसंद का पद चुन लेता है तो कई पद खाली रहेंगे और अन्य छात्रों के हाथ से भी निकल जाएगा। इससे आधे से ज्यादा उम्मीदवारों के साथ नाइंसाफी हुई।

Ashwini Vaishnaw
Ashwini Vaishnaw

RRB NTPC Group D Controversy: इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों से अपील कर कहा था कि हिंसा का सहारा न लें, जल्द ही फैसला लिया जाएगा। इसेक बाद ही रेल मंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि मामले की जांच करने के लिए नए समिति का गठन किया जा रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि रेल मंत्रालय की ओर से बनाई गई हाई-पावर कमेटी ने सभी सुझावों की समीक्षा कर ली है और कुछ ही दिनों में मामले पर समाधान सामने आएगा।

संबंधित खबरें:

RRB NTPC Result Scam: राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर छात्रों का हंगामा, कई घंटों तक रेल परिचालन रहा बाधित

RRB NTPC Result: रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने छात्रों से की कानून हाथ में न लेने की अपील, कहा- हम उनकी शिकायतों और चिंताओं को गंभीरता से लेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here