RPSC 2nd Grade Teacher Exam Leak: राजस्थान में सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा लीक होने पर रद्द, बस में कई उम्मीदवारों के पास मिला पेपर

0
156
RPSC 2nd Grade Teacher Exam Leak
RPSC 2nd Grade Teacher Exam Leak

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Leak: पेपर लीक के मामले लगातार देखने को मिल रहे हैं। राजस्थान में लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती की होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया है। आज यानी 24 दिसंबर को राजस्थान में इन परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले रद्द कर दी गई जिससे परीक्षा के लिए पहुंचे उम्मीदवार परेशान हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, एग्जाम की शुरुआत होने से पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। अधिकारियों के मुताबिक RPSC Second Grade Teacher Exam का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसलिए पेपर तुरंत रद्द कर दिया गया। वहीं एग्जाम सेंटर्स पर रविवार सुबह भी एग्जाम होने वाले हैं।

बता दें कि परीक्षा हॉल में सभी उम्मीदवार को एंट्री दे दी गई थी। उम्मीदवारों ने अपनी सीटें भी ले ली थी। लेकिन तभी पेपर लीक होने की सूचना मिली और परीक्षा रद्द कर दी गई। हालांकि अब यह पेपर फिर से कब आयोजित किए जाएंगे, इसकी जानकारी नहीं मिली है। करीब 9 हजार 700 पद के लिए आज सुबह 9 बजे होने वाली थी। जल्द ही परीक्षा के लिए नई तारिखों का ऐलान कर दिया जाएगा।

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Leak: बस से बरामद हुआ पेपर

जानकारी में सामने आया है कि पेपर उदयपुर के बेकरिया थाना के पास बस में बैठे कुछ युवकों के पास से भी बरामद किया गया है। पुलिस ने एक बस को पकड़ा था जिसमें कुछ लोगों ने खुद को सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का उम्मीदवार बताया। लेकिन जब उनसे पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो उनके पास से पेपर बरामद हुआ। जिसके बाद यह जानकारी पुलिस ने तुरंत अधिकारियों को दी और पेपर रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया। पेपर लीक होने के बाद अब स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए कई टीमें भी गठित कर दी गई है।

बता दें कि इसके पहले भी राजस्थान में पेपर लीक की खबर सामने आई थी। तब वन रक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। यह परीक्षा 12 नवंबर को आयोजित की गई थी।

संबंधित खबरें: