RBSE Result 2022 Live Update: शिक्षामंत्री ने रिजल्ट की घोषणा कर दी है. साइंस स्ट्रीम में 96.58 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
RBSE Result 2022 Live Update: 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 31 हजार 956 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें से 2 लाख 30 हजार 191 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिनमें से कुल 2 लाख 22 हजार 210 परीक्षार्थी परीक्षा में पास हुए हैं।
RBSE Result 2022 Live Update: कॉमर्स स्ट्रीम में 27 हजार 325 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे जिनमें से 27 हजार 13 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है। इनमें 26 हजार 346 परीक्षार्थी पास हुए हैं। यानी कुल 97.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
RBSE Result 2022 Live Update: रिजल्ट जारी करने के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। रिजल्ट कुछ ही देर में जारी कर दिया जाएगा। छात्र यदि अपने रिजल्ट से खुश नहीं होंगे तो वे अपनी कॉपी को रिचेक करने के लिए भी एप्लिकेशन दे सकते हैं।

RBSE Result 2022 Live Update: राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। आज बोर्ड की ओर से साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट दोपहर 2 बजे तक जारी किया जाएगा। अपना रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सूत्रों के अनुसार RBSE के प्रशासक आज रिजल्ट जारी करेंगे, जिसके बाद लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा।
RBSE Result 2022 Live Update: ऐसे चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट सामने की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अंत में अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

RBSE Result 2022 Live Update: इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लेकिन कई बार हैवी ट्रैफिक की वजह से साइट खुलने में परेशानी हो जाती है, ऐसे स्थिति में छात्र दूसरे वेबसाइटों पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
RBSE Result 2022 Live Update: जून के दूसरे सप्ताह में आएगा आर्ट्स का रिजल्ट
आपको बता दें, आज कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। लगभग 3.5 लाख छात्र आज इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, आर्ट्स का रिजल्ट 10-15 जून के बीच में जारी किया जाएगा। रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
RBSE Result 2022 Live Update: रिजल्ट में होंगी ये जानकारियां
- Student’s Name
- Father’s Name
- Roll Number
- Registration Number
- Subject Wise Marks Obtained
- Aggregate Marks
संबंधित खबरें: