RBSE 5th-8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(RBSE) की 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। आज सुबह से ही स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बार एग्जाम में 27 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल साइट rajshaladarpan.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 8 जून को कक्षा 8वीं और 5वीं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार कक्षा 5वीं में 14.53 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे। वहीं कक्षा 8वीं में 12.63 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।

बता दें कि RBSE ने 5वीं की परीक्षाएं 27 अप्रैल से 17 मई 2022 तक के लिए आयोजित की थी। जबकि 8वीं की परीक्षा 17 अप्रैल से लेकर 17 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। RBSE ने इन एग्जामों को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया था।
शिक्षा मंत्री ने आज रिजल्ट के 11 बजे जारी किए जाने की सूचना दी, हालांकि साइट पर हेवी ट्रफिक होने के कारण अभी रिजल्ट जारी होने में कुछ समय है।

RBSE 5th-8th Result 2022: स्टूडेंट्स इन स्टेप के जरिए चेक करें रिजल्ट
- स्टूडेंस को सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल साइट rajshaladarpan.nic.in पर जाना है।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा जिसमें 5वीं- 8वीं क्लास के रिजल्ट का लिंक दिया गया होगा।
- होम पेज पर दिए लिंक को क्लिक करके मांगी गई जानकारी को भरें, जैसे- अपना रोल नंबर और सबमिट कर दें।
- अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आने लगेगा।
- इस रिजल्ट को डाउनलोड करें। साथ ही आप इसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।
संबंधित खबरें:
Assam HSLC Result 2022: असम बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक