National Talent Search Examination, NTSE Stage 2 Final Result 2021 आज यानी कि 18 फरवरी, 2022 को जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार NTSE की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार को अपना Roll Number और Date Of Birth दर्ज करना होगा।

NTSE Stage 2 Final Result 2021 कैसे करें चेक
चरण 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर “NTSE Final Result 2021” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अब अपना Login Credentials दर्ज करें।
चरण 4. इसके बाद आपका NTSE Stage 2 Final Result 2021 स्क्रीन पर खुलेगा।
चरण 5. अंत में इसे चेक कर के डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका Print Out निकलवा लें।

समय से पहले जारी किया गया परिणाम
NCERT द्वारा 14 फरवरी को जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परिणाम आज शाम पांच बजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाना था। लेकिन परिणाम समय से पहले ही अपलोड कर दिया गया है। National Council of Educational Research and Training की ओर से एक नोटिस भी जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि स्कॉलरशिप के लिए मेरिट सूची में जगह बनाने सभी सफल उम्मीदवारों का Award Letter, Merit Certificate अलग से भेजा जाएगा और निर्धारित की गयी समय-सीमा के अंतर्गत ही Scholarship भी जारी कर दी जाएगी।

NOTE: सभी उम्मीदवार इस नोटिस में अपने कैटेगरी पर क्लिक कर के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
संबंधिट खबरें:
NTSE Stage 2 Final Result 2021 जल्द हो सकता है जारी, यहां क्लिक कर देखें अपना रिजल्ट
ICAI CA Intermediate Result 2021 किया गया स्थगित, फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी होने की उम्मीद