NEET 2022 Exam: NTA ने जारी किया नीट यूजी 2022 का पूरा शेड्यूल, जुलाई में आयोजित होगी परीक्षा

0
198
NEET 2022 Exam
NEET 2022 Exam

NEET 2022 Exam: NTA की ओर से NEET 2022 Exam का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। National Eligibility Cum Entrance Test (NEET) 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया जाएगा। नीट 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगा। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें शामिल होना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस साल पहली बार भारत से बाहर 14 शहरों में नीट 2022 के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

NEET UG 2022
NEET UG 2022

NEET 2022 Exam: Application Fees

NEET 2022 Exam के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 160 रुपये, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के छात्रों को 1500 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग व थर्ड जेंडर के छात्रों के लिए 900 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, भारत से बाहर बनने वाले 14 शहरों के परीक्षा केंद्र के लिए यह फीस 8500 रुपये रहेगी।

application

NEET 2022 Exam Pattern

नीट यूजी 2022 की परीक्षा में केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायलॉजी के कुल 200 MCQ प्रश्न होंगे। परीक्षा के लिए 3.20 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा कुल 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया,पंजाबी, तमिल, तेलगू और उर्दू में आयोजित होगी।

CUET 2022

भारत में 543 शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र

NEET UG 2022 के लिए NTA ने देश के विभिन्न शहरों में कुल 543 परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। वहीं, इस साल पहली बार भारत के बाहर भी 14 शहरों में परीक्षा केन्द्र बनाएं जा रहे हैं। इसमें UAE में तीन, Srilanka, Nepal, Thailand, Katar, Malaysia, Kuwait, Nigeria, Beharin, Oman, Saudi Arab और Singapore शामिल हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here