NATA 2022: Council Of Architecture (CoA) की ओर से National Aptitude Test in Architecture (NATA) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाकर 23 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। NATA Phase I की परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2022 को किया जाएगा।
NATA 2022: Eligibility Criteria
आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने कक्षा 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। इसके साथ ही केमिस्ट्री, फिजिक्स और गणित में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए होने चाहिए।

NATA 2022: Application Fees
नाटा 2022 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों से 1,500 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

NATA 2022: Exam Pattern
नाटा के प्रवेश परीक्षा में चुने गए उम्मीदवारों को अंडरग्रेजुएट आर्किटेक्चरल कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। नाटा 2022 परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2022 को किया जाएगा। इसमें छात्रों से MCQ वाले कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा से जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ऐसे करें NATA 2022 के लिए अप्लाई
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं।
- होमपेज पर “NATA 2022 Registration” लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना ई-मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- इसमें मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करें।
- इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी भी अपलोड करें।
- एक बार अपने फॉर्म की जांच कर लें और फिर इसको सबमिट कर दें।
- अंत में अपने फॉर्म को डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
संबंधित खबरें: