Maitri Divas : भारत और बांग्लादेश आज मना रहें हैं मैत्री दिवस, जानें क्या है इसका महत्व

0
435
Pm modi and sheikh haseena
Pm Modi and Sheikh haseena

आज India और Bangladesh अपना पहला मैत्री दिवस मना रहा है। भारत और बांग्लादेश  ने हाल ही में  6  December  को यह दिवस मनाने का फैसला किया था। आज ही के दिन भारत ने औपचारिक रूप से बांग्लादेश को  मित्र के रूप में मान्यता दी थी। मार्च 2021 में बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस में  भाग लेने गए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बांग्लादेश की यात्रा के दौरान 6 दिसंबर को मैत्री दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। ये फैसला  बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लिया गया था। इसका फैसला  PM Narendra Modi और बांग्लादेशी  PM Sheikh Haseena ने किया था। जिसके बाद Foreign Secretary (Harshvardhan Shringla)  ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमडंल के बीच हुई बातचीत की विस्तृत जानकारी साझा की थी। ये दिवस भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और स्थायी मित्रता का प्रतिबिंब है।

मैत्री दिवस मनाने का कारण

बांग्लादेश की आजादी से दस दिन पहले भारत ने 6 दिसंबर 1971 को ही बांग्लादेश को मान्यता दे दी थी। भारत बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले पहले देशों में से एक था।

मैत्री दिवस पर समारोह का आयोजन

बीते गुरुवार को विदेश मंत्रालय (Foreign ministry) के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि, “मार्च में पीएम नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश  यात्रा के दौरान  6  दिसंबर को मैत्री दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया था।” साथ ही उन्होंने कहा कि, 1971  में बांग्लादेश की आजादी से ठीक 10 दिन पहले, 6 दिसंबर 1971 को भारत ने बांग्लादेश को मान्यता दी थी। भारत ही पहला देश था जिसने बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय और राजनयिक संबंध स्थापित किए। बांग्लादेश और नई दिल्ली के अलावा दुनिया भर के 18 देशों में मैत्री  दिवस मनाया जा रहा है। साथ ही उन्होनें बताया की नई दिल्ली स्थित 6 दिसंबर को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें दोनों देशों की सहभागिता होगी और जोर देते हुए कहा  कि, मैत्री दिवस का आयोजन भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और स्थायी दोस्ती का प्रतिबिंब है।

 मैत्री दिवस मनाने वाले देश

मैत्री दिवस मनाने वाले देशों में शामिल है:-

  1. अमेरिका
  2. ब्रिटेन
  3. बेल्जियम
  4. कनाडा
  5. मिस्र
  6. इंडोनेशिया
  7. रूस
  8. कतर
  9. सिंगापुर
  10. ऑस्ट्रेलिया
  11. फ्रांस
  12. जापान
  13. मलेशिया
  14. सऊदी अरब
  15. दक्षिण अफ्रीका
  16. स्विट्जरलैंड
  17. थाईलैंड
  18. यूएई

इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री ने किया ट्वीट

इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा है कि “आज भारत और बांग्लादेश मैत्री दिवस मना रहा हैं। हम अपनी 50 साल की दोस्ती की नींव को संयुक्त रूप से याद करते हैं और मनाते हैं। मैं एचई के साथ काम करना जारी रखने के लिए तत्पर हूं। प्रधानमंत्री शेख हसीना हमारे संबंधों को और विस्तार और गहरा करने के लिए।

यह भी पढ़े:-अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (International Volunteer Day) 5 दिसम्बर 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here