Maharashtra HSC Board Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो छात्र इस परिक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियां दर्ज करनी होंगी। आपको बता दें, इस साल परीक्षा में कुल 14,85,191 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 817,188 छात्र और 6,68,003 छात्राएं शामिल हैं। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में कुल 94.22 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है. लड़कियों का पास परसेंटेज 95.34 और लड़कों का पास प्रतिशत 93.29 रहा है.

ऐसे चेक करें Maharashtra HSC Board Result 2022
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करें।
- अब आपका रिजल्ट आपके सामने की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अंत में इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।

इन वेबसाइट पर करें चेक Maharashtra HSC Board Result 2022

94.22 प्रतिशत छात्र हुए पास
आपको बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं में कुल 94.22 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है।
संबंधित खबरें: