KCET 2022: Karnataka Common Entrance Test (KCET) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in या kea.kar.nic.in पर जाना होगा। इस परीक्षा का आयोजन Karnataka Examination Authority (KEA) करती है। सभी छात्र 20 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

KCET 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in या cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिये गए “Karnataka CET Application” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां आवेदन पत्र में मांगी जा रही सभी जानकारियां दर्ज करें।
- इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अब आपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार अपने फॉर्म की जांच कर लें और फिर सबमिट कर दें।
- अंत में अपने फॉर्म को डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।

KCET 2022: इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
- कर्नाटक सेकेंड पीयूसी एग्जाम का डॉक्यूमेंट या 12वीं की मार्कशीट
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड नंबर और जन्म प्रमाण पत्र
- रेसिडेंस प्रूफ
- जाति प्रमाणपत्र
- अपने हस्ताक्षर, फोटो और माता-पिता के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

KCET 2022: Exam Pattern
KCET 2022 परीक्षा का आयोजन 16, 17 और 18 जुलाई, 2022 को दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह और दूसरी पाली दोपहर में शुरू की जाएगी। केसीईटी 2022 का पहला पेपर गणित और बायोलॉजी का होगा जो 16 जुलाई को आयोजित किया जाएगा और इसके बाद 17 जुलाई को फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर आयोजित होगा। 18 जुलाई को Horanadu और Gadinadu के छात्रों के लिए आखिरी पेपर आयोजित होगा।
संबंधित खबरें:
SSC CGL Admit Card 2021 किया गया जारी, 11 अप्रैल को आयोजित होगी परीक्षा