JSSC Constable Recruitment: पुलिस की नौकरी करने की चाह रखने वाले उम्मीवारों के लिए अच्छी खबर है। Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) की ओर से Excise Constable के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया द्वारा Excise Constable के कुल 583 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। उम्मीदवार 25 फरवरी से 25 मार्च, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

JSSC Constable Recruitment Eligibility Criteria
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पास की होनी चाहिए।
Age Limit
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं OBC और BC के उम्मीदवरों को 2 साल, Female Candidates को 3 साल और ST/SC वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी।

JSSC Constable Recruitment Application Fees
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC/ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।
JSSC Constable Recruitment Selection Process
इस पद पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में उम्मीदवारों का Physical Endurance Test (PET), दूसरे चरण में Written Exam और तीसरे चरण में Medical Exam होगा। इन तीनों चरणों में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर ही Final Merit List तैयार की जाएगी।

JSSC Constable Recruitment Important Dates
- आवेदन की शुरुआती तारीख : 25 फरवरी, 2022
- आवेदन की आखिरी तारीख : 26 मार्च, 2022

JSSC Constable Recruitment Vacancy Details
Category | Vacancy |
General | 237 |
EWS | 50 |
OBC | 59 |
BC | 32 |
SC | 57 |
ST | 148 |
Total | 583 |
संबंधित खबरें: