Joint Entrance Exam, JEE Advanced 2022 का Exam Schedule जारी कर दिया गया है। Indian Institute Of Technology (IIT), Bombay की द्वारा परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। सभी छात्र JEE Advance की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर पूरा Schedule देख सकते हैं।
JEE Advanced 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें
1. रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख- 8 जून, 2022
2. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का लास्ट डेट- 14 जून, 2022 को शाम 5 बजे तक।
3. आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट- 15 जून, 2022 को शाम 5 बजे तक।
4. एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 27 जून, 2022
5. JEE Advanced 2022 Exam की तारीख- 3 जुलाई, 2022
6. परीक्षा का परिणाम जारी होने की तारीख- 18 जुलाई, 2022
IIT में मिलेगा एडमिशन
JEE Advanced 2022 में सफल होने वाले छात्र Indian Institute Of Technology (IIT) में Engineering के Graduation Courses में एडमिशन लेने के लिए पात्र माने जाते हैं। JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई को दो पालियों में किया जाएगा। इसमें पहली पाली सुबह 9 से 12 तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5.30 तक आयोजित की जाएगी।
JEE Advanced 2022 Application Fees
JEE Advanced 2022 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए अनारक्षित छात्रों को 2800 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, SC/ ST/ Female Candidates और PwD वर्ग के छात्रों को 1400 रुपये जमा करने होंगे।
संबंधित खबरें: