Institute Of Chartered Accountants Of India (ICAI) ने ICAI CA Final Result 2022 जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वह ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ वेबसाइट पर लॉग-इन करना होगा। बता दें कि सीए फाइलन परीक्षा का आयोजन 14 से 30 मई 2022 के बीच आयोजित की गई थी।

ऐसे करें चेक ICAI CA Final Result 2022
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी गई अपनी सभी जानकारी दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अंत में इसे चेक करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

इन वेबसाइट्स पर चेक करें CA Final Result 2022
सीए नवंबर 2022 का शेड्यूल भी जारी
आपको बता दें, ICAI की ओर से नवंबर 2022 परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है। जारी शेड्यूल के अनुसार आईसीएआई सीए परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर, 2022 को किया जाएगा। वहीं, सीए इंटर परीक्षा का 2 नवंबर, 2022 को आयोजित होगा।
संबंधित खबरें:
NEET 2022 Admit Card Release: एनटीए की ओर से जारी हुआ नीट 2022 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड