HPPSC AE Exam 2022: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए आवेदन किया है, वे HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
HPPSC AE Exam 2022: 29 अप्रैल को होगा परीक्षा का आयोजन
HPPSC की ओर से परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन 31 मार्च को जारी कर दिया गया था। आयोग की ओर से एमपीपी और बिजली विभाग के तहत हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन CBT (Computer Based Test) मोड में किया जाएगा।

HPPSC AE Exam 2022: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
आयोग की ओर से 29 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे। उस एडमिट कार्ड पर परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां दी गई होंगी। HPPSC AE Exam एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन लिंक भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

HPPSC AE Exam 2022: ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा का नोटिफिकेशन
- उम्मीदवार सबसे पहले HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर जानकारी के सेक्शन पर जाएं।
- अब यहां दिए गए असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए भर्ती परीक्षा का टाइम-टेबल के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां आपको HPPSC AE Exam 2022 की अधिसूचना की पीडीएफ फाइल मिलेगी।
- आप यहां अपने परीक्षा से जुड़े अब तक के सभी अपडेट्स को चेक कर लें।
संबंधित खबरें:
SSC GD Result 2021 जारी, उम्मीदवार ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
DHJS Admit Card 2022 किया गया जारी, ऐसे करें Download